Jharkhand Breaking News Live: कोडरमा में पशु लदे तीन वाहन जब्त, 13 गिरफ्तार

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
2:01 AM. 16 Mar 24 8:31 PM. 15 Mar

कोडरमा में पशु लदे तीन वाहन जब्त, 13 गिरफ्तार

कोडरमा : पुलिस ने कोडरमा के रास्ते हो रही पशु तस्करी पर शिकंजा कसा है़. एसपी अनुदीप सिंह को मिली सूचना के आधार पर कोडरमा व चंदवारा थाना की पुलिस ने पशु लोड तीन वाहनों को जब्त किया है, जबकि इस मामले में कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

1:18 AM. 16 Mar 24 7:48 PM. 15 Mar

गुमला में नाबालिग ने अपने पिता को मार डाला, भेजा गया बाल सुधार गृह

गुमला: गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के एक नाबालिग ने अपने पिता की गुरुवार की देर रात लाठी से पीट कर हत्या कर दी. शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहीं नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया. हत्या का मुख्य कारण पिता द्वारा बत्तख को पैर से कुचलकर मार डालना था. बत्तख की मौत से गुस्साए पुत्र ने अपने पिता की हत्या कर दी.

11:47 PM. 15 Mar 24 6:17 PM. 15 Mar

साहिबगंज में दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पुलिस ने पति को भेजा जेल

राजमहल: साहिबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट कालापत्थर में दहेज की मांग लेकर विवाहिता को जहर देकर मार डालने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मृतका के भाई (पश्चिम बंगाल) पप्पू मंडल ने थाने में आवेदन देकर मृतका के पति सागर मंडल एवं सास पतिया वेवा के विरुद्ध थाना कांड संख्या 37/ 24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई. आवेदक ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालवालों द्वारा उनकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

11:30 PM. 15 Mar 24 6:00 PM. 15 Mar

चतरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान, 200 लीटर शराब नष्ट

प्रतापपुर (चतरा): प्रतापपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर शुक्रवार को थाना क्षेत्र के कौरा साप्ताहिक हाट में बिक रही देसी शराब को नष्ट कर दिया. मौके पर जवानों ने 200 लीटर शराब को नष्ट कर दिया. अभियान में शामिल अवर निरीक्षक कासिम अंसारी ने बताया कि आईपीएस सह थाना प्रभारी शुभम खन्डेवाल के निर्देश पर शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है.

9:45 PM. 15 Mar 24 4:15 PM. 15 Mar

गुमला में नाबालिग ने की पिता की हत्या

गुमला: घाघरा में नाबालिग बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पिता ने पैर से कुचलकर बत्तख को मार डाला था. इससे बेटा काफी गुस्से में था.

9:08 PM. 15 Mar 24 3:38 PM. 15 Mar

जमशेदपुर में हत्या व फायरिंग के आरोपी दारोगा मनोज गुप्ता को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

जमशेदपुर: झारखंड हाईकोर्ट से शुक्रवार को सोनारी नौलखा अपार्टमेंट में सीमा देवी की गोली मारकर हत्या और पत्नी पूनम गुप्ता पर फायरिंग मामले में पिछले 5 वर्षों से जेल में बंद निलंबित दारोगा मनोज गुप्ता को जमानत मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kunal kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >