Jharkhand Breaking News LIVE: सिमडेगा में बाइक व एंबुलेंस में टक्कर, युवक की मौत

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Live Updates
1:56 AM. 11 Dec 22 8:26 PM. 10 Dec

बाइक व एंबुलेंस की टक्कर में युवक की मौत

सिमडेगा: ठेठईटांगर थाना इलाके के अंबापानी सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गयी. अंबापानी पहान टोली निवासी 20 वर्षीय युवक अंकित नागवंशी अपनी बाइक से घर जा रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही एंबुलेंस से आमने-सामने भिड़ंत हो गई. एंबुलेंस से घायल युवक को रेफरल अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, एंबुलेंस को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

7:14 PM. 10 Dec 22 1:44 PM. 10 Dec

PTR के मजदूरों ने किया विधायक आवास का घेराव

पलामू टाइगर रिजर्व में कार्यरत मजदूरों ने विधायक रामचंद्र सिंह के आवास पर घेराव किया. इस दौरान लंबित मजदूरी भुगतान को अविलंब कराने की मांग की गयी. साथ ही यह कहा गया कि जबसे पलामू टाइगर रिजर्व में मजदूर के रूप में कार्यरत है. अब तक कभी भी नियमित रूप से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है. इस कारण मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

7:14 PM. 10 Dec 22 1:44 PM. 10 Dec

रांची के मोहन कॉन्प्लेक्स में सांसद संजय सेठ करेंगे प्रेस वार्ता

आज 10 दिसंबर दिन शनिवार दिन के 2:00 बजे रांची के अरगोडा स्थित मोहन कॉन्प्लेक्स (सांसद कार्यालय) में रांची की समस्याओं को लेकर लोकप्रिय सांसद संजय सेठ प्रेस वार्ता करेंगे.

7:14 PM. 10 Dec 22 1:44 PM. 10 Dec

चाईबासा के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED बलास्ट में इंस्पेक्टर जख्मी

चाईबासा के जंगल मेंनक्सलियों के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित रेंगरा जंगल में जुटने की सूचना पर शनिवार की अहले सुबह पुलिस, सीआरपीएफ व कोबरा की टीम सर्च अभियान चला रही थी. इस दौरान सुबह लगभग 8:30 बजे नक्सलियों द्वारा जमीन में बिछाए गए विस्फोटक की चपेट में आकर कोबरा बटालियन का एक इंस्पेक्टर जख्मी हो गया है. इंस्पेक्टर के नाम की फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है. घटना में इंस्पेक्टर के अलावे अन्य किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं मिली है.

7:14 PM. 10 Dec 22 1:44 PM. 10 Dec

पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 10 आईईडी बम बरामद

नक्सलियों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सर्च अभियान में शनिवार को पोड़ाहाट अनुमंडल में एक बड़ी कामयाबी मिली है. नक्सलियों द्वारा बिछाए गए 10 आईईडी बम को पुलिस ने बरामद किया है. हालांकि पुलिस अभी बम बरामद किया है और सर्च अभियान चला रही है. जानकारी के अनुसार पोड़ाहाट अनुमंडल के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा पंचायत अंतर्गत गीतीलिपि गांव में सीआरपीएफ 60 बटालियन झारखंड पुलिस नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान चला रही थी. हालांकि नक्सलियों ने पुलिस को भारी नुकसान करने के लिए सीरीज कर 10 आईईडी बम बिछाया था. लेकिन पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया. पुलिस ने सभी आईईडी बम को बरामद कर सर्च अभियान और जांच कर रही है.

7:14 PM. 10 Dec 22 1:44 PM. 10 Dec

गिरिडीह के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में अपराधियों ने मचाया उत्पात

गिरिडीह के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के साल बहियार स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बीते रात को अपराधियों के द्वारा उत्पात मचाया. अपराधियो ने विद्यालय के प्रयोग शाला के कमरे की ताला को तोड़कर सामान को तीतर बितर कर दिया. साथ हीं विद्यालय के बाहर किसी वस्तु को रखकर आग लगा दिया. आग लगा दिए जाने से विद्यालय के भवन के सामने वाले भाग में काला दाग उभर आया है. घटना शुक्रवार की रात नौ से दस बजे के बीच की है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >