Jharkhand Breaking News: झारखंड आंदोलन चिह्नितीकरण आयोग के साथ सीएम ने की बैठक

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Live Updates
5:14 AM. 2 Nov 23 11:44 PM. 1 Nov

धनबाद बंद वापस, डीसी, एसएसपी से वार्ता के बाद चैंबर ने लिया फैसला

धनबाद में आज से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन बंद वापस ले लिया गया है. डीसी और एसएसपी के साथ वार्ता के बाद चैंबर ने यह फैसला लिया है.

5:14 AM. 2 Nov 23 11:44 PM. 1 Nov

मजदूरों का सम्मेलन 26 नवंबर को

झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह ने सिमडेगा के प्रखंडों का दौरा कर मजदूरों से मुलाकात की. बोलबा, कुरडेग, केरसई और ठेठाईटांगर क्षेत्र में काम कर रहे मजदूरों ने संवेदक द्वारा कम मजदूरी देने की शिकायत की. राजेश सिंह ने मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष दीपक लकड़ा को निर्देश दिया कि क्षेत्र का भ्रमण कर मजदूरों की समस्याओं से प्रदेश समिति को अवगत कराएं. मजदूरों को बताया गया कि 26 नवंबर को दिन के 11 बजे से बुद्धाधार शंख नदी केरसई में मजदूरों का सम्मेलन होगा.

5:14 AM. 2 Nov 23 11:44 PM. 1 Nov

झारखंड आंदोलन चिह्नितीकरण आयोग के साथ सीएम ने की बैठक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलनकराी चिह्नितीकरण आयोग के साथ बुधवार (एक नवंबर) को बैठक की. झारखंड मंत्रालय में आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ सीएम की बैठक हुई. इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

5:14 AM. 2 Nov 23 11:44 PM. 1 Nov

पिस्टल के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार, चार फरार

हजारीबाग जिले की इचाक थाना पुलिस ने जुआ अड्डा लूटने आए पांच अपराधियों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है. चार अपराधी फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि अपराधी असिया पहाड़ी के पास चल रहे जुआ अड्डा में रुपए लूटने पहुंचे थे.

5:14 AM. 2 Nov 23 11:44 PM. 1 Nov

बाबूलाल मरांडी कल से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के दौरे पर

झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी दो से 10 नवंबर तक छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगे. विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करेंगे. वह दो से सात नवंबर तक छत्तीसगढ़ में प्रचार करेंगे. छत्तीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग सात नवंबर को है. बीजेपी के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने यह जानकारी दी.

5:14 AM. 2 Nov 23 11:44 PM. 1 Nov

गढ़वा में जमीन पर कब्जा दिलाने गए मजिस्ट्रेट व पुलिस पर हमला

गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के बहियार में कोर्ट के आदेश पर जमीन पर कब्जा दिलाने गए मजिस्ट्रेट व पुलिस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया. हमले में मजिस्ट्रेट व पुलिस सहित 11 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >