Jharkhand Breaking News: झारखंड के 6 प्रखंड विकास पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, यहां देखें लिस्ट

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:36 AM. 9 Aug 23 11:06 PM. 8 Aug

झारखंड के 6 प्रखंड विकास पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, यहां देखें लिस्ट

रांची : झारखंड सरकार ने छह प्रखंड विकास पदाधिरियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. इसको लेकर ग्रामीण विकास विभाग ने अधिसूचना जारी की है.

प्रखंड विकास पदाधिकारी : कहां थे : कहां गये

प्रशांत कुमार हेंब्रम : विश्रामपुर, पलामू : नावाडीह, बोकरो

रमेश कुमार यादव : पेशरार, लोहरदगा : सिसई, गुमला

सुनीला खलखो : सिसई, गुमला : कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग

प्रवीण चौधरी : महागामा, गोड्डा : ग्रामीण विकास विभाग

राम गोपाल पांडेय : राजधनवार, गिरिडीह : कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग

विकास कुमार राय : निरसा, धनबाद : कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग

4:36 AM. 9 Aug 23 11:06 PM. 8 Aug

खूंटी में चमरा मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

खूंटी : मारंगहादा थाना क्षेत्र के काड़ेतुबिल गांव में गत 23 जुलाई को चमरा मुंडा की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस नेबुरहू टोला उलीडीह निवासी डहरू प्रधान को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी डहरू प्रधान अपने साथियों के साथ मिलकर धान, इमली, लाह और पोस्ता के कारोबारियों को डरा-धमका कर पैसा लूटता था. चमरा मुंडा भी अवैध रूप से डोडा और पोस्ता का काम करता था. अपराधियों ने उससे भी उन्होंने पैसे मांगे थे. जिसका चमरा ने विरोध किया था. इससे नाराज डहरू प्रधान ने चमरा मुंडा की हत्या कर दी थी.

4:36 AM. 9 Aug 23 11:06 PM. 8 Aug

सिमडेगा के कोलेबिरा में नदी में डूबने से 3 साल की बच्ची की मौत

सिमडेगा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के भींजपुर में नदी में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, कोलेबिरा थाना क्षेत्र के भींजपुर निवासी शिव नारायण सिंह की तीन वर्षीय पुत्री जयमाता कुमारी अपनी मां जेठ मुनी देवी के साथ खेत गयी थी. मां खेत में काम कर रही थी और बच्ची खेत में ही खेल रही थी. इसी दौरान बच्ची के फ्रॉक में कीचड़ लग जाने पर वह फ्रॉक को धोने के लिए खेत के बगल में ही स्थित नदी में चली गयी. इसी दौरान नदी के तेज धारा में वह बह गयी. कुछ देर बाद जयमाता खेत में नहीं मिली, तो उसकी मां ने इधर-उधर ढूंढना शुरू किया, लेकिन वह नहीं मिली. लोगों को शक हुआ कि बच्ची नदी की तेज धार में बह गयी है. इस घटना की जानकारी आज सुबह परिजनों ने कोलेबिरा पुलिस को दी. सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी हरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस का एक दल घटनास्थल पहुंचा और बच्ची को ढूंढने लगा. इसी दौरान एक चट्टान में फंसा हुआ बच्ची का शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

4:36 AM. 9 Aug 23 11:06 PM. 8 Aug

पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो जंगल से 7 IED के साथ 5 नक्सली गिरफ्तार

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो स्थित गौबरू गांव के पास के जंगल से सुरक्षाबलों ने भाकपा माओवादी के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से सुरक्षाबलों ने सात आईईडी भी बरामद किया है. गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य अश्विनी, सुशांत और अपटन दा के दस्तों के सदस्यों के साथ मिलकर सुरक्षाबलों को निशान साधते हुए जगह-जगह आईडीडी लगाता था. गिरफ्तार नक्सलियों में जयसिंह अंगरिया उर्फ राउतु अंगरिया, मदन अंगरिया, अभिषेक हांसदा उर्फ मटलू उर्फ चौड़े, सुकलाल बानरा उर्फ चाड़ा और मोने तियू मुख्य है.

4:36 AM. 9 Aug 23 11:06 PM. 8 Aug

चतरा के इटखोरी में सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग की मौत, एक अन्य घायल

इटखोरी (चतरा) : हजारीबाग रोड के कलना के पास बाइक दुर्घटना में बघमुंडी गांव निवासी दुलार चंद के 17 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि एक अन्य युवक मोहित कुमार (पिता महेंद्र राम) गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल मोहित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक इटखोरी से अपने घर बघमुंडी जा रहे थे तभी संतुलन बिगड़ जाने के कारण गिर गये. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक व्याप्त है. मां संगीता देवी व बहन अंजली कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है. आसपास की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधा रही है, लेकिन दोनों बार-बार बेहोश हो रही थी.

4:36 AM. 9 Aug 23 11:06 PM. 8 Aug

दुमका में बीजेपी के पूर्व विधायक के युवक की पिटाई कर थूक चटवाने का वीडियो वायरल

दुमका : बीजेपी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर द्वारा एक युवक की पिटाई कर थूक चटवाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. इस वीडियो में भरी सभा में पूर्व विधायक एक युवक की पिटाई करते दिखे. वहीं, जबरन थूक चटवाते भी दिखे हैं. हालांकि, प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. इधर, बताया गया कि जरमुंडी के पूर्व बीजेपी विधायक देवेंद्र कुंवर एक सभा में बैठे दिखे. उस सभा में वो युवक भी था. इस युवक पर आरोप है कि वो नदी में नहा रही महिलाओं का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया में अपलोड करता है. इसके विरोध में ग्रामीण एकजुट होकर पूर्व विधायक को जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक ने भरी सभा में उसके साथ मारपीट करते हुए उसे थूक चटवाते हुए भविष्य में ऐसा नहीं करने की सख्त हिदायत दी.

मुख्य बातें

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >