झारखंड : बीएड प्रवेश परीक्षा में 94 केंद्रों पर 45 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

Ranchi News: झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 94 केंद्रों पर किया जा रहा है. लगभग 45 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे.

राणा प्रताप सिंह की रिपोर्ट 

Ranchi News: झारखंड में सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर संचालित बीएड कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-2028 में नामांकन को लेकर 31 मई को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा सुबह 10:30 बजे से लेकर 12:30 बजे तक ली जाएगी. सुबह 9 बजे से परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा. परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले इंट्री बंद कर दी जाएगी. रांची जिला मुख्यालय में 30 परीक्षा केंद्र बनाया गया है. बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 में लगभग 45000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए राज्य के रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और चाईबासा जिला मुख्यालयों में 94 परीक्षा केंद्र बनाया गया है. 

ऑफलाइन मोड में ली जाएगी प्रवेश परीक्षा

प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड ओएमआर शीट पर ली जाएगी. प्रवेश परीक्षा का प्रश्न बहुवैकल्पिक और कुल 100 अंकों की होगी. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा. मेधा सूची का निर्माण संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर किया जाएगा. 

13,600 सीटों पर होगा नामांकन

सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर संचालित 136 कॉलेजों में बीएड़ पाठयक्रम के विभिन्न विषयों में लगभग 13,600 सीट स्वीकृत है. शैक्षणिक सत्र 2026-2028 के तहत उक्त स्वीकृत सीटों पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से नामांकन लिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: गढ़वा: ‘PhonePe’ से घूस लेने वाले राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद हुए सस्पेंड

यह भी पढ़ें: JUVNL घोटाला: 109 करोड़ रुपये के गबन मामले में आरोपी अरग्य सेनगुप्ता को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >