Jharkhand Assembly Winter Session LIVE: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में साहिबगंज मर्डर केस पर हंगामा

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही स्थगित हो गयी. मंगलवार 11 बजे तक ये कार्यवाही स्थगित की गयी है. ये सत्र पांच दिनों तक चलेगा. सदन की कार्यवाही के दौरान लॉ एंड ऑर्डर समेत कई मुद्दों को लेकर बीजेपी विधायकों के तेवर आक्रामक दिखे.

Live Updates
12:12 PM. 19 Dec 22 12:12 PM. 19 Dec

मंगलवार 11 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी. स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने मंगलवार 11 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित की.

1:32 PM. 19 Dec 22 1:32 PM. 19 Dec

साहिबगंज और दुमका मर्डर केस पर विधायक सरयू राय ने जताया शोक

साहिबगंज और दुमका मर्डर केस पर विधायक सरयू राय ने शोक प्रकाश के दौरान शोक प्रकट किया. उन्होंने कहा कि इनकी दिवंगत आत्मा को शांति मिले. विधायक अमित कुमार यादव ने साहिबगंज में पहाड़िया महिला की हत्या पर शोक प्रकट किया.

12:12 PM. 19 Dec 22 12:12 PM. 19 Dec

शोक प्रस्ताव के दौरान श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता

शोक प्रस्ताव के दौरान झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम और मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने शोक प्रकट किया. विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि शोक प्रकाश के दौरान आज सत्र में नया अध्याय जुड़ रहा है. श्रद्धा मर्डर केस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नये कानून का जरूरत है. ऐसे आरोपियों को फांसी की सजा हो. शोक प्रकाश के दौरान विधायक लंबोदर महतो ने भी शोक प्रकट किया. संस्कृत के श्लोक के साथ इन्होंने निधन पर शोक प्रकट किया. विधायक कमलेश सिंह ने भी निधन पर शोक प्रकट किया.

12:12 PM. 19 Dec 22 12:12 PM. 19 Dec

शोक प्रस्ताव के दौरान विरंची नारायण ने की मांग

शोक प्रस्ताव के दौरान साहिबगंज में हत्या के मुद्दे पर विधायक विरंची नारायण ने इसकी निंदा की और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की. इस पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि लाश पर राजनीति अच्छी नहीं है. इस पर बीजेपी विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया.

12:12 PM. 19 Dec 22 12:12 PM. 19 Dec

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही जारी

सदन की कार्यवाही के दौरान झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले दिनों कई सम्मानित लोगों का निधन हो गया है. इनमें सबा अहमद, देवीधन बेसरा, रजनीश आनंद, अरुण कुमरा, अमिताभ चौधरी, पूर्व मंत्री समरेश सिंह, जस्टिन केरकेट्टा, पंडित गोपाल प्रसाद, डॉ जेजे इरानी, मैनेजर पांडेय समेत अन्य शामिल हैं.

12:12 PM. 19 Dec 22 12:12 PM. 19 Dec

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू हो गयी है. इस दौरान बीजेपी विधायक सदन में हंगामा कर रहे हैं.

12:12 PM. 19 Dec 22 12:12 PM. 19 Dec

सदन के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया. पहले दिन सदन के बाहर बीजेपी विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया. साहिबगंज में आदिम जनजाति महिला की हत्या समेत अन्य मुद्दो‍ं को लेकर नारेबाजी की गयी.

12:12 PM. 19 Dec 22 12:12 PM. 19 Dec

नियोजन नीति पर भी बनी रणनीति

यूपीए की बैठक में तय हुआ कि मंत्री जवाब के लिए तैयार हो कर आयें. बैठक में हाइकोर्ट द्वारा नियोजन नीति रद्द किये जाने के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हाइकोर्ट के आदेश का अध्ययन हो रहा है. कई दरवाजे खुले हैं. छात्रों को उनका अधिकार मिलेगा. उम्र सीमा बढ़ाने की जरूरत होगी, तो सरकार वह भी करेगी.

12:12 PM. 19 Dec 22 12:12 PM. 19 Dec

Winter Session Live: विपक्ष के सवालों का धारदार जवाब देने की तैयारी

विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर रविवार शाम यूपीए विधायकों की बैठक हुई. इसमें यूपीए नेताओं का कहना था कि सदन में पूरी तरह मुस्तैद रहें. विपक्ष के सवालों का धारदार तरीके से जवाब दिया जाये.

10:06 AM. 19 Dec 22 10:06 AM. 19 Dec

Winter Session Live: 21 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन 21 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. चौथे दिन 22 दिसंबर को विभागों द्वारा विधेयक सदन पटल पर रखे जायेंगे. पांचवें और आखिरी दिन 23 दिसंबर को राजकीय और गैर सरकारी संकल्प होंगे.

9:51 AM. 19 Dec 22 9:51 AM. 19 Dec

सत्र से पहले यूपीए ने बनायी रणनीति

यूपीए की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम सहित सभी नेताओं ने नियोजन नीति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की. इधर, सदन में पहले दिन शोक प्रकाश के साथ सदन की कार्यवाही स्थगित होगी. दूसरे दिन 20 दिसंबर को प्रश्नकाल के बाद सदन में सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का द्वितीय अनुपूरक बजट लेकर आयेगी.

9:44 AM. 19 Dec 22 9:44 AM. 19 Dec

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से

Jharkhand Assembly Winter Session LIVE: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज सोमवार (19 दिसंबर) से है. पांच दिनों के सत्र को लेकर पक्ष-विपक्ष ने रणनीति तैयार कर ली है. पक्ष और विपक्ष ने रविवार की शाम को बैठक कर सत्र को लेकर रणनीति बनायी. सदन में साहिबगंज के बोरियो में 22 वर्षीया आदिम जनजाति पहाड़िया युवती की हत्या का मामला गरमायेगा. भाजपा इसे विधि-व्यवस्था का मुद्दा बना कर सदन के अंदर और बाहर सरकार को घेरेगी. हाईकोर्ट द्वारा नियोजन नीति रद्द करने के मुद्दे पर भी विपक्ष सरकार को घेरेगा.

मुख्य बातें

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही स्थगित हो गयी. मंगलवार 11 बजे तक ये कार्यवाही स्थगित की गयी है. ये सत्र पांच दिनों तक चलेगा. सदन की कार्यवाही के दौरान लॉ एंड ऑर्डर समेत कई मुद्दों को लेकर बीजेपी विधायकों के तेवर आक्रामक दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >