झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, छाता लेकर पैदल ही सत्ता पक्ष की मीटिंग में पहुंचे सीएम, देखें तस्वीरें

1 / 6
झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, छाता लेकर पैदल ही सत्ता पक्ष की मीटिंग में पहुंचे सीएम, देखें तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

सर्वदलीय बैठक आयोजित

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र 6 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. सत्र के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई. वहीं मुख्यमंत्री सत्ता पक्ष की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सीएम आवास से एटीआई तक छाता लेकर पैदल ही पहुंचे. उनके साथ मंत्री संजय प्रसाद यादव, चमरा लिंडा और दीपिका पांडेय भी थे.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

झारखंड विधानसभा

विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से

झारखंड में आज से विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होगा. पांच कार्य दिवस वाले सत्र में जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितता का मामला गरमायेगा. बुधवार को मॉनसून सत्र को लेकर पक्ष-विपक्ष की बैठक हुई. जिसमें सत्र को लेकर रणनीति बनी.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

सर्वदलीय बैठक

मॉनसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र 6 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. सत्र के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

बैठक में मुख्यमंत्री हुए शामिल

मुख्यमंत्री हुए शामिल

सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन भी शामिल हुए. बैठक में मॉनसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही को लोकतांत्रिक परंपराओं एवं संसदीय मर्यादाओं के अनुसार संचालित किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सदन की कार्यवाही के सुचारू संचालन के लिए सकारात्मक सहयोग करने का आग्रह किया गया.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

सीएम आवास से एटीआइ तक छाता लेकर पैदल ही पहुंचे.

तेज बारिश के बीच छाता थामे बैठक स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री

झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र से पूर्व सत्ता पक्ष के विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. तेज बारिश के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री छाता थामे बैठक स्थल पहुंचे.

7 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

बैठक में मंत्रियों और विधायकों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

एटीआई में सत्ता पक्ष की बैठक हुई

6 अगस्त से शुरू होने वाले झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की तैयारियों को लेकर ATI, रांची में सत्ता पक्ष के मंत्रियों और विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >