Jharkhand Monsoon Session Live: विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Jharkhand Monsoon Session : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को बाबूलाल मरांडी ने पूछ कि क्या झारखंड में भी एक मिनी पाकिस्तान बन रहा है? विधानसभा से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

Live Updates
7:05 PM. 2 Aug 24 7:05 PM. 2 Aug

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. सदन के स्थगन से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई बड़ी घोषणाएं कीं.

4:41 PM. 2 Aug 24 4:41 PM. 2 Aug

भाजपा विधायकों ने दिया स्पीकर को हटाने का नोटिस

भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने मानसून सत्र के आखिरी दिन विधानसभा के स्पीकर रवींद्र नाथ महतो को पद से हटाने का नोटिस दिया. विधानसभा के सचिव को लिखे पत्र में भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया है कि वर्तमान अध्यक्ष अपने पद के संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने में असफल रहे हैं. वह झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के अनुरूप सदन का संचालन नहीं कर रहे हैं. इसलिए उन्हें पद से हटाया जाए.

4:37 PM. 2 Aug 24 4:37 PM. 2 Aug

भाजपा विधायकों ने दिया स्पीकर को हटाने का नोटिस

भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने मानसून सत्र के आखिरी दिन विधानसभा के स्पीकर रवींद्र नाथ महतो को पद से हटाने का नोटिस दिया. विधानसभा के सचिव को लिखे पत्र में भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया है कि वर्तमान अध्यक्ष अपने पद के संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने में असफल रहे हैं. वह झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के अनुरूप सदन का संचालन नहीं कर रहे हैं. इसलिए उन्हें पद से हटाया जाए.

3:59 PM. 2 Aug 24 3:59 PM. 2 Aug

झारखंड में भी मिनी पाकिस्तान बन रहा है क्या? बाबूलाल मरांडी का सवाल

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी के दिन सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूछा कि क्या झारखंड में भी एक मिनी पाकिस्तान बन रहा है. यहां की सरकार काम नहीं कर रही. सवाल पूछने पर पीट रही है.

2:45 PM. 2 Aug 24 2:45 PM. 2 Aug

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने उठायी कोल्हान आवासीय विद्यालय भवन बनाने की मांग

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड सरकार से खूंटपानी के मेजोडिंबा मौजा में कोल्हान आवासीय विद्यालय का भवन जल्द से जल्द बनाने की मांग की है. शुक्रवार को विधानसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र के शून्यकाल में इस मामले को उठाते हुए विधायक दशरथ गागराई ने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है.

2:37 PM. 2 Aug 24 2:37 PM. 2 Aug

बीजेपी पर हमलावर हुआ सत्ता पक्ष

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गयी है. विधायकों का निलंबन खत्म होने के साथ विपक्षी नेताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया. हालांकि, सत्ता पक्ष की तरफ विधायक प्रदीप यादव, अंबा प्रसाद ने बीजेपी विधायकों को आड़े हाथों लिया. प्रदीप यादव ने जहां 2 करोड़ नौकरी और 15-15 लाख देने वाले मुद्दे को सदन उठाया.

12:55 PM. 2 Aug 24 12:55 PM. 2 Aug

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का आज अंतिम दिन है. शुक्रवार को कई विधेयक पेश किये गये. इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

12:33 PM. 2 Aug 24 12:33 PM. 2 Aug

झारखंड निजी विश्व विद्यालय विधेयक 2024 पारित

झारखंड निजी विश्व विद्यालय विधेयक 2024 विधानसभा से पारित हो गया है. ये विधेयक मंत्री चंपाई सोरेन ने सदन में रखा. हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसमें संशोधन का सुझाव दिया है.

12:04 PM. 2 Aug 24 12:04 PM. 2 Aug

झारखंड विधानसभा से खनिज धारित भूमि उपकर विधेयक पारित

झारखंड विधानसभा से एक और विधेयक पारित हो गया है. खनिज धारित भूमि उपकर विधेयक सर्वसम्मति से पारित हो गया है.

11:57 AM. 2 Aug 24 11:57 AM. 2 Aug

झारखंड विधानसभा से दो विधेयक पारित

झारखंड विधानसभा से अग्निशमन विधयेक और कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं विधेयक 2024 पारित हो गया है.

11:35 AM. 2 Aug 24 11:35 AM. 2 Aug

झारखंड विधानसभा के बाहर बीजेपी विधायक बेच रहे हैं 1 हजार रुपये किलो बालू

झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायक 1 हज़ार रुपये किलो बेच रहे हैं कोयल नदी का बालू. वहीं, स्वर्णरेखा नदी का बालू 100 रुपये किलो बिक रहा है. दरअसल, राज्य सरकार की नॉन टैक्स पेयर वर्ग के लिए मुफ्त बालू की घोषणा के ऐलान के बाद विपक्ष इस तरह से सदन के बाहर बालू बेच कर विरोध जता रहा है. विपक्ष का कहना है कि राज्य में 15 अक्टूबर तक एनजीटी ने बालू उठाव पर रोक लगा रखी है, ऐसे में सरकार मुफ्त बालू का केवल वादा कर रही है.

11:28 AM. 2 Aug 24 11:28 AM. 2 Aug

झारखंड विधानसभा के सदन मेें एजी की रिपोर्ट पेश हो गया है.

झारखंड विधानसभा के सदन में कार्यवाही शुरू हो गयी है और विधानसभा से एजी की रिपोर्ट पेश हो गयी है.

12:49 PM. 1 Aug 24 12:49 PM. 1 Aug

सुदेश महतो बोले- फैसले पर पुनर्विचार करें स्पीकर

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गयी है. सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सिल्ली से विधायक सुदेश महतो ने स्पीकर से आग्रह किया है कि वे अपने फैसले पर पुनर्विचार करें. लेकिन इस दौरान अमर बाउरी सदन नहीं थे.

11:40 AM. 1 Aug 24 11:40 AM. 1 Aug

अमर बाउरी बोले- ये लोकतंत्र की हत्या

सदन से 18 विधायकों को निलंबित करने के बाद अमर बाउरी ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है. उन्होंने कहा कि बिना किसी दोष के स्पीकर ने जो रवैया अपनाया है, उससे पता चलता है कि सरकार निरंकुश हो चुकी है.

11:33 AM. 1 Aug 24 11:33 AM. 1 Aug

सस्पेंड होने वाले विधायकों की सूची

1. अनंत कुमार ओझा,

2. रणधीर कुमार सिंह,

3. नारायण दास

4. अमित कुमार मंडल,

5. डॉ० नीरा यादव

6. किशुन कुमार दास

7. केदार हाजरा,

8. बिरंची नारायण

9. अर्पण सेन गुप्ता

10. डॉ राज सिन्हा

11. कोचे मुंडा

12. भानु प्रताप शाही

13. समरी लाल

14. सीपी सिंह

15. नवीन जायसवाल

16. डॉ कुशवाहा शशि भूषण मेहता

17. आलोक कुमार चौरसिया

18. पुष्पा देवी

11:25 AM. 1 Aug 24 11:25 AM. 1 Aug

18 विधायकों को स्पीकर ने सस्पेंड किया

झारखंड विधानसभा के 18 विधायकों को स्पीकर नेे शुक्रवार दोपहर दो बजे तक के लिए सस्पेंड कर दिया है. स्पीकर ने उनसे कहा कि आपका आचरण सदन के अनुरूप नहीं है, इसलिए आपको सस्पेंड किया जाता है.

11:10 AM. 1 Aug 24 11:10 AM. 1 Aug

भाजपा विधायकों ने किया प्रदर्शन

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन करना शुरू दिया. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाये. बता दें कि पार्टी के नेता नौकरी और बेरोजगारी भत्ते को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. बुधवार को भी नेता प्रतिपक्ष ने इस मुद्दे को सदन में उठाया था.

6:26 PM. 31 Jul 24 6:26 PM. 31 Jul

विपक्षी विधायकों की सीएम हेमंत सोरेन से रोजगार और बेरोजगारी भत्ता पर बयान देने की मांग

रांची: विपक्षी विधायकों ने मुख्यमंत्री से शुक्रवार को सदन में रोजगार और बेरोजगारी भत्ता पर बयान देने की मांग की. विधायक वहीं डटे हैं. कार्यवाही खत्म होने के बाद भी विपक्षी विधायक सदन में ही थे. इस कारण बिजली काट दी गयी थी और विधायकों को मार्शल ने घेर लिया था. इसके बाद उन्हें मनाने सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे हैं.

6:19 PM. 31 Jul 24 6:19 PM. 31 Jul

विपक्षी विधायकों को मनाने विधानसभा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन विधानसभा पहुंचे. विपक्षी विधायकों को मनाने के लिए वे पहुंचे हैं. कार्यवाही खत्म होने के बाद भी विपक्षी विधायक सदन में ही थे. बिजली काट दी गयी थी और विधायकों को मार्शल ने घेर लिया था.

5:22 PM. 31 Jul 24 5:22 PM. 31 Jul

कार्यवाही खत्म होने के बाद भी सदन में रहे विपक्षी विधायक, काट दी गयी बिजली, मार्शल ने विधायकों को घेरा

रांची: विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद भी विरोध में विपक्षी विधायक सदन के अंदर रहे. सदन की बिजली काटी गयी. विधायकों को मार्शल ने घेर लिया.

5:21 PM. 31 Jul 24 5:21 PM. 31 Jul

कार्यवाही खत्म होने के बाद भी सदन में रहे विपक्षी विधायक, काट दी गयी बिजली, मार्शल ने विधायकों को घेरा

रांची: विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद भी विरोध में विपक्षी विधायक सदन के अंदर रहे. सदन की बिजली काटी गयी. विधायकों को मार्शल ने घेर लिया.

2:36 PM. 31 Jul 24 2:36 PM. 31 Jul

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही फिर स्थगित

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही फिर से स्थगित कर दी गयी है. गुरुवार सुबह 11 बजे फिर से सदन की कार्यवाही स्थगित होगी. विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने कार्यवाही स्थगन की घोषणा करते हुए कहा कि मैं माननीय नेता प्रतिपक्ष के व्यवहार से आहत होकर इस कार्यवाही को आज के लिए स्थगित करता हूं.

2:31 PM. 31 Jul 24 2:31 PM. 31 Jul

अमर बाउरी ने सदन में उठाया नौकरी का मुद्दा

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गयी है. नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने नौकरी, युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता समेत सभी अनुबंध कर्मी और संविदा कर्मी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि सरकार सत्ता में आने से पूर्व इन समस्याओं का हल करने का वादा की थी कि इन समस्याओं का हल किया जाएगा. मैं इस मामले में आज ही मुख्यमंत्री से जवाब मांगना चाहता हूं.

12:42 PM. 31 Jul 24 12:42 PM. 31 Jul

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के स्थगित कर दी गयी है. दोपहर दो बजे से फिर ध्यानाकर्षण का कार्यक्रम चलेगा.

12:37 PM. 31 Jul 24 12:37 PM. 31 Jul

प्रदीप यादव ने सदन में सुखाड़ की स्थिति पर ध्यानाकर्षण कराया

झारखंड विधानसभा में ध्यानाकर्षण का कार्यक्रम शुरू हो गया है. प्रदीप यादव ने राज्य में उत्पन्न हुई सुखाड़ की स्थिति पर ध्यानाकर्षण कराया है. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अब तक केवल 20 फीसदी खेतों तक ही सिंचाई के लिए पानी पहुंचा पाया है. इसके जवाब में मंत्री चंपाई सोरेन ने जल आयोग के गठन का प्रस्ताव सरकार को भेजने की बात कही है. वहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि अगस्त माह के अंत में जब केंद्र की रिपोर्ट आएगी तो हमलोग इसकी समीक्षा करेंगे. उसके अनुसार हमलोग कदम उठायेंगे.

12:16 PM. 31 Jul 24 12:16 PM. 31 Jul

विधायक भूषण तिर्की सदन में बोले- जल सहियाओं को नहीं मिल रहा है उचित प्रोत्साहन राशि

विधायक भूषण तिर्की ने जल सहियाओं का कम उचित प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने का मुद्दा उठाया है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि वे जल्द जल्द उन्हें उचित प्रोत्साहन राशि देकर उनका जीवन बीमा कराने का आग्रह किया है.

12:07 PM. 31 Jul 24 12:07 PM. 31 Jul

विधायक शिल्पा नेहा तिर्की ने उठाया अबुआ आवास योजना का मुद्दा

विधायक शिल्पा नेहा तिर्की ने उठाया अबुआ आवास योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि इस योजना का क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है. इसका जवाब मंत्री इरफान अंसारी ने दिया है. उन्होेंने कहा कि हम योजना को देखेंगे कि कहां गड़बड़ी आ रही है और इसके लिए एक जांच कमेटी बनाएंगे. जिसमें डीसी से लेकर विधायक भी रहेंगे.

12:02 PM. 31 Jul 24 12:02 PM. 31 Jul

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनंत ओझा के सवालों का दिया जवाब

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनंत ओझा के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं पेयजल आपूर्ति योजना में क्या क्या बाधा आ रही है इसको मैं खुद देखूंगा और जल्द से जल्द से जल्द समास्याओं का निराकरण करूंगा. सीएम हेमंत ने आगे कहा कि मैं आपको संतुष्ट करके सदन से विदा करूंगा.

12:02 PM. 31 Jul 24 12:02 PM. 31 Jul

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनंत ओझा के सवालों का दिया जवाब

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनंत ओझा के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं पेयजल आपूर्ति योजना में क्या क्या बाधा आ रही है इसको मैं खुद देखूंगा और जल्द से जल्द से जल्द समास्याओं का निराकरण करूंगा. सीएम हेमंत ने आगे कहा कि मैं आपको संतुष्ट करके सदन से विदा करूंगा.

11:45 AM. 31 Jul 24 11:45 AM. 31 Jul

विधायक अनंत कुमार ओझा ने पेय जल आपूर्ति का मुद्दा

झारखंड विधानसभा में विधायक अनंत कुमार ओझा ने पेय जल आपूर्ति का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि कहा अब तक राज्य सरकार केवल 54 फीसदी ही नल जल योजना का काम पूरा कर पायी है. जबकि साहिबगंज में ये केवल 40 फीसदी है. जबकि जनवरी में 51 फीसदी तक काम हो चुका था. जनवरी से अब तक केवल 3 फीसदी घरों में पानी पहुंचा पाये हैं. जिसके जवाब में मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि इनकी सरकार में केवल पौने पांच फीसदी घरों तक पानी पहुंचा था, लेकिन हमारी सरकार आने के बाद 54 फीसदी से अधिक घरों तक पानी पहुंचा. जबकि नल जल योजना के ऊपर हो रहे खर्च राज्य और केंद्र सरकार दोनों ये खर्च वहन करती है. जब तक दूसरे दोनों का सहयोग नहीं मिलेगा तब तक यह धरातल में नहीं उतरेगा.

11:45 AM. 31 Jul 24 11:45 AM. 31 Jul

विधायक अनंत कुमार ओझा ने पेय जल आपूर्ति का मुद्दा

झारखंड विधानसभा में विधायक अनंत कुमार ओझा ने पेय जल आपूर्ति का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि कहा अब तक राज्य सरकार केवल 54 फीसदी ही नल जल योजना का काम पूरा कर पायी है. जबकि साहिबगंज में ये केवल 40 फीसदी है. जबकि जनवरी में 51 फीसदी तक काम हो चुका था. जनवरी से अब तक केवल 3 फीसदी घरों में पानी पहुंचा पाये हैं. जिसके जवाब में मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि इनकी सरकार में केवल पौने पांच फीसदी घरों तक पानी पहुंचा था, लेकिन हमारी सरकार आने के बाद 54 फीसदी से अधिक घरों तक पानी पहुंचा. जबकि नल जल योजना के ऊपर हो रहे खर्च राज्य और केंद्र सरकार दोनों ये खर्च वहन करती है. जब तक दूसरे दोनों का सहयोग नहीं मिलेगा तब तक यह धरातल में नहीं उतरेगा.

11:26 AM. 31 Jul 24 11:26 AM. 31 Jul

विधायक प्रदीप यादव ने की नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी पर कार्रवाई की मांग

झारखंड विधानसभा की कार्रवाही शुरू हो गयी है. प्रदीप यादव ने स्पीकर पर की गयी टिप्पणी के खिलाफ अमर बाउरी पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं, अमर बाउरी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस चाहती है कि मैं किसी के भय या दबाव में आकर अपनी पार्टी का पक्ष रखना छोड़ दूं तो ये हो नहीं सकता. गौरतलब है कि कल अमर बाउरी ने कहा था कि स्पीकर सरकार के प्रवक्ता बन गये हैं, इसी का मुद्दा विधायक प्रदीप यादव ने उठाया था.

5:04 PM. 30 Jul 24 5:04 PM. 30 Jul

अनुपूरक बजट पास, सीएम हेमंत सोरेन ने की घोषणा, नॉन टैक्सपेयर को मुफ्त मिलेगी बालू

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को अनुपूरक बजट पास हो गया. सदन में सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि झारखंड में नॉन टैक्सपेयर को बालू मुफ्त मिलेगी.

4:27 PM. 30 Jul 24 4:27 PM. 30 Jul

झारखंड में नॉन टैक्सपेयर को मुफ्त मिलेगी बालू, सीएम हेमंत सोरेन ने की घोषणा

रांची: विधानसभा के मानसून सत्र में सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि झारखंड में नॉन टैक्सपेयर को मुफ्त में बालू मिलेगी.

1:01 PM. 30 Jul 24 1:01 PM. 30 Jul

सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. उससे पहले 12:30 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई थी और हंगामे के बीच कार्यवाही लगभग आधे घंटे तक चलीे.

12:17 PM. 30 Jul 24 12:17 PM. 30 Jul

हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही हंगामे के बाद 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

12:12 PM. 30 Jul 24 12:12 PM. 30 Jul

कांग्रेस ने मांगा पीएम का इस्तीफा

झारखंड में हुए ट्रेन एक्सीडेंट पर कांग्रेस ने पीएम का इस्तीफा मांगा और उन्हें दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बताया है.

11:52 AM. 30 Jul 24 11:52 AM. 30 Jul

स्थायीकरण की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं, सहायक पुलिसकर्मियों और होमगार्ड के जवानों को परमानेंट करने की मांग को लेकर विपक्ष ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया.

11:40 AM. 30 Jul 24 11:40 AM. 30 Jul

विपक्ष का सदन में हंगामा

विपक्ष का हंगामा आज भी विधानसभा में जारी रहा. सत्तापक्ष के लोग भी वेल में घुस आए और हंगामा किया.

1:18 PM. 29 Jul 24 1:18 PM. 29 Jul

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही दोबारा स्थगित

झारखंड में सदन की कार्यवाही दोबारा स्थगित कर दी गयी. दोपहर 12.30 बजे जब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई तो पक्ष और विपक्ष के नेता दोनों हंगामा करते हुए वेल में जा घुसे. जिसके बाद स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी.

11:39 AM. 29 Jul 24 11:39 AM. 29 Jul

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 12:30 बजे तक स्थगित

झारखंड विधानसभा में हो रहे हंगामे को देखते हुए सदन को दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि भाजपा ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले हेमंत सोरेन सरकार को बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर जमकर घेरा.

11:33 AM. 29 Jul 24 11:33 AM. 29 Jul

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को उठाया

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को सदन में उठाया है. साथ ही साथ पाकुड़ में हुई लाठीचार्ज की घटना पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को जल्द जल्द से चिन्हित किया जाए. इसके बाद सदन को 12:30 बजे तक के स्थगित कर दिया गया है.

11:16 AM. 29 Jul 24 11:16 AM. 29 Jul

मॉनसून सत्र के दौरान सदन के अंदर वेल में घुसे भाजपा नेता

सदन के बाहर भाजपा विधायकों ने जोरदार हंगामा किया है. इसके बाद जब सदन में मॉनसून सत्र की कार्यवाही शुरू हुई तो पार्टी नेता वेल में जा घुसे. विधानसभा स्पीकर बार बार उनसे आसन पर जाने का आग्रह करते रहे लेकिन वह नहीं मानें.

11:05 AM. 29 Jul 24 11:05 AM. 29 Jul

झारखंड विधानसभा के बाहर पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे को घेरा

झारखंड विधानसभा के बाहर भाजपा ने सरकार को फिर से बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर घेरती नजर आ रही है. मॉनसून सत्र शुरु होने से पहले बीजेपी के विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया. वहीं, दूसरी तरफ सत्ता पक्ष भी बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए प्रदर्शन किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >