Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एआरओ रिफ्रेशर ट्रेनिंग शुरू

Jharkhand Assembly Election: ट्रेनिंग प्रोग्राम में झारखंड के साथ-साथ महाराष्ट्र के भी निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों को आयोग के प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षित किया.

Jharkhand Assembly Election: झारखंड में विधानसभा चुनाव कराने के लिए 2 दिवसीय एआरओ रिफ्रेशर ट्रेनिंग दी गई. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ झारखंड) के रवि कुमार के मार्गदर्शन में झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र के वैसे पदाधिकारी, जिन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए पिछले महीने ट्रेनिंग ली थी, उनमें से कुछ लोगों को फिर से ट्रेनिंग दी जा रही है.

निर्वाचन सदन रांची में एआरओ के लिए 2 दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग

निर्वाचन आयोग की ओर से बताया गया है कि प्रशिक्षण के क्रम में आयोजित परीक्षा में जिन पदाधिकारियों को कम अंक प्राप्त हुए थे, वैसे पदाधिकारियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने ऑनलाइन 2 दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग का निर्वाचन सदन में आयोजन किया है. इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में झारखंड के साथ-साथ महाराष्ट्र के भी निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों को आयोग के प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षित किया.

एक-एक विषय पर बिंदुवार प्रशिक्षण दिया गया

इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों ने निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों को निर्वाचन के दौरान उनके कर्तव्यों एवं अधिकारों के विषय की ऑनलाइन जानकारी दी. एक-एक विषय पर बिंदुवार प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही शांतिपूर्ण एवं त्रुटिरहित चुनाव कराने में आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के बारे में भी सभी को जानकारी दी गई.

ऑनलाइन ट्रेनिंग में इन पदाधिकारियों ने की मदद

इस 2 दिवसीय ट्रेनिंग सेशन में पिछली बार कम अंक प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारी शामिल हुए. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से पदाधिकारियों के प्रशिक्षण में सहायता के लिए सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार, सिस्टम एनालिस्ट एसएन जमील सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.

Also Read

Jharkhand Assembly Election: 1200 से अधिक वोटर वाले बूथों पर नियुक्त होंगे अतिरिक्त पोलिंग अफसर- के रवि कुमार

JLKM सुप्रीमो जयराम महतो इस विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव, पत्रकारों से बातचीत में कर दी बड़ी घोषणा

Jharkhand Assembly Election 2024 : कांग्रेस और माले इतनी सीटों पर करेगा दावेदारी, NDA में जदयू की इंट्री

Kanke Vidhan Sabha: कांके विधानसभा को कहा जाता है बीजेपी का गढ़, कभी नहीं हारी चुनाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >