पीएम मोदी के बयान पर झारखंड विधानसभा में झामुमो-कांग्रेस का हंगामा, 2 बार स्थगित हुआ सदन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर झारखंड विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. सत्ता पक्ष के विधायकों के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई.

रांची, आनंद मोहन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर झारखंड विधानसभा में शनिवार (2 फरवरी) को जमकर हंगामा हुआ. सत्ता पक्ष के विधायकों की ओर से किए गए हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. दुमका जिले में स्पेन की महिला से बलात्कार का मामला भी सदन में उठा. हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन महज 7-8 मिनट के अंदर फिर से 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

बजट सत्र के आखिरी दिन सदन में सत्ता पक्ष ने किया हंगामा

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी शुक्रवार को झारखंड आए थे. उन्होंने जिस तरह की बातें कीं, उतनी स्तरहीन बातें कोई पंचायत स्तर का नेता भी नहीं करता. उन्होंने पूरे झारखंड के लोगों का अपमान किया है. प्रदीप यादव ने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग की.

इरफान अंसारी और अकेला वेल में घुस गए

प्रदीप यादव के बयान के समर्थन में इरफान अंसारी और अकेला समेत कई विधायक वेल में घुस गए. सत्ता पक्ष के विधायकों की ओर से पीएम मोदी के बयान के विरोध में जमकर हंगामा हुआ. सत्तापक्ष के विधायकों ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है. हमारे मुख्यमंत्री को झूठे आरोपों में जेल भेज दिया गया.

Read Also : झारखंड विधानसभा : भाजपा का विरोध जारी, कहा- जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखा रही सरकार

ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का हो रहा दुरुपयोग

सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा कि ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स सभी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है. विरोधियों को दबाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा रहा है. विधायकों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक केंद्र सरकार के खिलाफ सच बोलते हैं, तो उनके यहां सेंट्रल एजेंसी की टीम पहुंच जाती है.

सपा ने कांग्रेस से गठबंधन किया, तो अखिलेश के घर पहुंच गई जांच एजेंसी

इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गठबंधन किया, तो उनके यहां भी सेंट्रल एजेंसी की टीम भेज दी गई. इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ. स्पीकर ने सदस्यों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था. इसके बाद स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने विधानसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

अमित मंडल ने स्पेन की महिला टूरिस्ट से गैंगरेप का मुद्दा उठाया

उधर, अमित मंडल ने दुमका में स्पेन की एक पर्यटक से सामूहिक दुष्कर्म के मामले को सदन में जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने कहा कि उपराजधानी दुमका में एक स्पैनिश महिला से गैंगरेप की घटना हुई है, जो शर्मनाक है. इसने झारखंड को पूरी दुनिया में बदनाम कर दिया है. उन्होंने दुमका के एसपी को तत्काल पद से हटाने की मांग की है. कहा कि झारखंड में ऐसी घटना को कई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. किसी भी कीमत पर दोषी को माफ नहीं किया जाना चाहिए.

Read Also : झारखंड हुआ शर्मसार, स्पेन की महिला पर्यटक से दुमका के हंसडीहा में सामूहिक बलात्कार

दुमका गैंगरेप मामले में पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया

ज्ञात हो कि दुमका जिले के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के पास स्पेन की एक महिला पर्यटक से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. महिला अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली है. दुमका के रास्ते वह भागलपुर जा रही थी. इसी दौरान 28 साल की इस महिला से कुरमाहाट में कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. हालांकि, इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाई और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >