मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झाप्रसे के 15 अधिकारी, CM बोले- जनता तक पहुंचाएं विकास की योजनाएं

Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 नवप्रोन्नत संयुक्त सचिवों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुशासन और जनहित के कार्यों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का निर्देश दिया. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

Hemant Soren, रांची (सुनील चौधरी की रिपोर्ट): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के संयुक्त सचिव पद पर हाल ही में प्रोन्नत हुए अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त किया.

जनता तक योजनाओं को पहुंचाने का विश्वास

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी नवप्रोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे अपनी नई भूमिका में सरकार के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित जनहित और सुशासन के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाएंगे. साथ ही विकासात्मक योजनाओं का लाभ आम जनता तक पारदर्शी और त्वरित तरीके से पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी.

Also Read: Sahibganj: CM हेमंत सोरेन से मिले पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, राजनीतिक गलियारों में हलचल

इन अधिकारियों ने की मुलाकात

इस महत्वपूर्ण अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में प्रवीण प्रकाश, विद्या भूषण कुमार, सचिंद्र बड़ाईक, प्रेम तिवारी, सत्यवीर रजक, सुमन पाठक, अमित बेसरा, महेंद्र कुमार, मोनी कुमारी, मोनिका रानी टूटी, रंजीत लोहरा, विजय विरुआ, मनीषा तिर्की, एनी सरोजिनी तिर्की और गीतांजलि शामिल है. सभी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे राज्य के विकास और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे.

Also Read: Saraikela: गोविंदपुर चौक पर 1.12 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक बस स्टैंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >