झारखंड के 9 खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामी, रांची समेत इन जिलों में हैं ये खनिज ब्लॉक, देखिए पूरी लिस्ट

Jharkhand News: झारखंड के खनिज ब्लॉकों की नीलामी की जायेगी. भूतत्व निदेशालय खान एवं भूतत्व विभाग ने खनिजों की नीलामी में भाग लेने के लिए एमएसटीसी के पोर्टल के साथ-साथ अन्य माध्यमों के अलावा विभागीय पोर्टल पर निविदा निकाली है.

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 27, 2022 4:57 PM

Jharkhand News: झारखंड के नौ खनिज ब्लॉकों की नीलामी की जायेगी. इन नौ जिलों में रांची, पलामू, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़ और पश्चिमी सिंहभूम जिला शामिल है. इसके लिए निविदा निकाली गयी है. खनिज धारित क्षेत्रों को खान मंत्रालय भारत सरकार के निर्धारित नियम एवं प्रावधानों के तहत खनिज ब्लॉक तैयार करते हुए नीलामी की प्रक्रिया झारखंड के भूतत्व निदेशालय खान एवं भूतत्व विभाग ने शुरू कर दी है.

खनिजों की नीलामी के लिए निकाली गयी है निविदा

झारखंड के भूतत्व निदेशालय खान एवं भूतत्व विभाग ने खनिजों की नीलामी में भाग लेने के लिए एमएसटीसी के पोर्टल के साथ-साथ अन्य माध्यमों के अलावा विभागीय पोर्टल पर निविदा निकाली है. यह प्रक्रिया खान मंत्रालय भारत सरकार से अधिसूचित मिनरल्स (एविडेंस ऑफ मिनरल्स कंटेंट्स) रूल्स, 2015 यथा संशोधित 2021 तथा मिनरल (ऑक्शन )रूल्स 2015 यथा संशोधित 2021 के तहत की जा रही है.

Also Read: झारखंड की पलामू पुलिस को मिली सफलता, हथियार के साथ नक्सली संगठन टीएसपीसी के 3 सदस्य गिरफ्तार
इन जिलों के खनिज ब्लॉकों की नीलामी

झारखंड के 9 खनिज ब्लॉकों की नीलामी की जायेगी. इसके लिए निविदा निकाली गयी है. इन नौ जिलों में रांची, पलामू, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़ और पश्चिमी सिंहभूम जिले के खनिज ब्लॉकों की नीलामी की जायेगी.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कंपकंपाती ठंड से कब मिलेगी राहत, कब तक मौसम रहेगा शुष्क
इन खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामी

1. रेवा रातू ग्रेफाइट खनिज ब्लॉक, पलामू

2. चीरोपाट बॉक्साइट खनिज ब्लॉक, लोहरदगा एवं गुमला

3. चूरी लाइमस्टोन खनिज ब्लॉक, रांची

4. लोधापाट बॉक्साइट खनिज ब्लॉक, गुमला

5. हरिहरपुर लेम बीचा लाइम स्टोन खनिज block-1, रामगढ़

6. हरिहरपुर लेम बीचा इंस्टॉल खनिज block -2, रामगढ़

7. मेरालगड़ा लौह अयस्क ब्लॉक, पश्चिमी सिंहभूम

8. घाटकुरी लौह अयस्क block-1, पश्चिमी सिंहभूम और

9. घाटकुरी लौह अयस्क खनिज block-2, पश्चिमी सिंहभूम

Also Read: भाकपा माओवादियों का प्रतिरोध सप्ताह खत्म, झारखंड बंद के दौरान उड़ाया रेलवे ट्रैक, इन ट्रेनों के रूट बदले

Posted By : Guru Swarup Mishra

Next Article

Exit mobile version