crime news : पूर्व सीसीएल अधिकारी के घर से 10 लाख के गहनों की चोरी

अधिकारी की पत्नी रांची विवि की सेवानिवृत्त प्रोफेसर रही है

रांची. मोरहाबादी कुसुम विहार के कृष्णानगर रोड नंबर-वन निवासी पूर्व सीसीएल अधिकारी विजय कुमार सिंह के घर पिछले दिनों ताला काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चोर बेडरूम के आलमारी से लगभग 10 लाख रुपये के गहने ले गये. सोमवार को विजय कुमार सिंह मुंबई से लौटे, तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई. इसके बाद उन्होंने बरियातू पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही बरियातू पुलिस तथा फिंगर प्रिंट की टीम मौके पर पहुंची और जांच की. विजय कुमार सिंह की पत्नी इला सिंह रांची विवि की राजनीतिशास्त्र की सेवानिवृत्त प्रोफेसर रही हैं. बताया जाता है कि पूर्व सीसीएल अधिकारी व उनकी पत्नी इला सिंह इलाज कराने के लिए आठ दिन पहले मुंबई गयी थी. सोमवार को वे लोग लौटे, तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई. इस दौरान घर में कोई नहीं था, क्योंकि उनका पुत्र भी विदेश में रहता है. चोरों ने छत के दरवाजे से घर के अंदर प्रवेश किया. फिर कमरे के ताला को कटर से काट कर बेडरूम में चले गये. इसके बाद उन्होंने बेडरूम में रखे आलमारी को खोलकर चोरी की. चोरों ने आलमारी से गहने निकाल लिये और गहनों का डिब्बा वहीं छोड़ दिया. रविवार की रात ही चोरी होने की आशंका व्यक्त की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >