Ranchi: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, जेबीवीएनएल का शिकायत केंद्र अब 24 घंटे रहेगा चालू

Ranchi: बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जेबीवीएनएल ने शिकायत केंद्र को 24 घंटे चालू रखने का निर्णय लिया है. इससे बिजली संबंधी समस्याओं का तेजी से समाधान किया जा सकेगा.

सुनील चौधरी
Ranchi: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा फैसला लिया है. निगम के प्रबंध निदेशक के. श्रीनिवासन के निर्देश पर कुसई कॉलोनी स्थित जन समस्या निवारण केंद्र और डाटा सेंटर का संचालन अब 24 घंटे किया जायेगा. यह व्यवस्था 27 मई 2026 से लागू होगी. निगम की ओर से बताया गया कि केंद्र अब तीन पालियों में संचालित होगा. यह केंद्र प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शनिवार तक लगातार 24 घंटे कार्यरत रहेगा. इस संबंध में निगम मुख्यालय ने आवश्यक कार्यालय आदेश भी जारी कर दिया है.

2 अतिरिक्त मोबाइल नंबर जारी

बताया गया है कि केंद्र के सुचारु संचालन के लिए तीनों पालियों में एक प्रबंधक (तकनीकी), एक सपोर्टिंग स्टॉफ और एक कंप्यूटर परिचालक की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए पहले से जारी मोबाइल नंबर 9031110120 के अलावा दो अतिरिक्त मोबाइल नंबर 9031110118 और 9031110119 भी जारी किये गये हैं. निगम का कहना है कि इससे उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने और त्वरित समाधान पाने में सहूलियत होगी.

ये भी पढ़ें…

Ranchi: झारखंड के जंगलों की इकोसिस्टम सर्विसेज का होगा वैज्ञानिक मूल्यांकन

Ranchi: राज्य सरकार के राजस्व में लगातार वृद्धि, पेट्रोल-डीजल आमदनी का बड़ा माध्यम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >