JAC Paper Leak Case: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज, दो गिरफ्तार, संगठन ने बोला हमला

JAC Paper Leak Case : जैक अध्यक्ष को ज्ञापन देने पहुंचे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज हुआ है. संगठन के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए संगठन के कार्यकर्ता ने सरकार पर आवाज दबाने का आरोप लगाया है.

रांची : जैक 10वीं की बोर्ड की परीक्षा में हिंदी और विज्ञान के पेपर लीक मामले पर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आयोग के कार्यालय पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज की है. ये जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दी है. उन्होंने यह भी बताया कि संगठन के मंत्री ऋतुराज सहदेव और सौरभ यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सरकार के इशारे पर नाच रहा प्रशासन : भारतीय विद्यार्थी परिषद

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे सभी शांतिपूर्ण तरीके से विद्यार्थियों के मुद्दों को लेकर जैक अध्यक्ष के पास गये थे. लेकिन प्रशासन ने सरकार के इशारे पर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य दिशा दित्या ने कहा कि उनका संगठन छात्रों की सबसे सशक्त आवाज है. कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज या गिरफ्तार कर सरकार उनकी आवाज को नहीं दबा सकती है. 10वीं बोर्ड परीक्षा के संचालन में सरकार शिक्षा मंत्रालय और जैक बोर्ड बुरी तरह से विफल रहा है और अब इसे छुपाने के लिए सरकार प्रशासन को आगे कर रही है.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

पवन नाग बोले- गैर–लोकतांत्रिक तरीके से कार्य कर रही सरकार

वहीं, एबीवीपी के रांची जिला संयोजक पवन नाग ने कहा कि झारखंड के सरकार पूरी तरह से गैर–लोकतांत्रिक तरीके से कार्य कर रही है. छात्र विरोधी सरकार विद्यार्थियों के आवाज को दबाने के लिए प्रशासन का गलत तरीके से उपयोग कर रही है. लेकिन परिषद के कार्यकर्ता जेल के अंदर और बाहर हर जगह पर झारखंड के छात्रों का नेतृत्व करने में सक्षम है और पेपर लीक के इस मुद्दे को लेकर हम सरकार के साथ संघर्ष के लिए तैयार हैं.

Also Read: कोल्हान में ओड़िया भाषा के प्रति बढ़ रहा बच्चों का रुझान, हजारों बच्चे ले रहे हैं शिक्षा, सरकार ऐसे कर रही मदद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >