जैक पेपर लीक मामले में हुई गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी ने उठाये सवाल, जतायी ये आशंका

JAC Board Exam Paper Leak: जैक बोर्ड एग्जाम पेपर लीक मामले में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाये हैं. उन्होंने कुछ आशंका भी जतयी है.

JAC Board Exam Paper Leak: झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से आयोजित मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में झारखंड में राजनीति भी शुरू हो गयी है. प्रश्न पत्र लीक होने के मामले पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश रहा है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने फिर सरकार और प्रशासन पर हमला बोला है. बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने लिखा है, ‘मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक के बाद पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है. सरकार या पुलिस प्रशासन अब तक तय नहीं कर पाया है कि मैट्रिक पेपर लीक मामले की जांच सीआइडी करेगी या एसआइटी से इसकी जांच करायी जायेगी?

शिक्षा मंत्री की सहमति के बाद गृह विभाग को भेजा जायेगा जांच का प्रस्ताव

जैक की ओर से शिक्षा विभाग को पेपर लीक मामले की रिपोर्ट भेज दी गयी है. पेपर लीक मामले की जांच सीआइडी या एसआइटी से कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की सहमति के बाद प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा जायेगा. मुख्यमंत्री की सहमति के बाद एसआइटी का गठन किया जायेगा या फिर मामले को जांच के लिए सीआइडी को सौंप दिया जायेगा.

बाबूलाल मरांडी ने जतायी केस की लीपापोती की आशंका

पेपर लीक मामले में अब तक हुई 2 लोगों की गिरफ्तारी पर भी बाबूलाल मरांडी ने सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने कहा, ‘सूचना है कि पुलिस ने एक ही नाम के 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है. अब तक कथित रूप से कोडरमा और मधुपुर से प्रिंस नाम के 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है. तीसरे प्रिंस नामक युवक की भूमिका भी पुलिस मान रही है. यदि इन्हें आरोपी के सहनाम के कारण गिरफ्तार या पूछताछ के लिए थाना लाया गया है, तो पुलिस इनसे संवेदनशीलता के साथ पेश आये.’ बाबूलाल मरांडी ने आशंका जतायी है कि मैट्रिक प्रश्न पत्र लीक मामले की लीपापोती कर निर्दोष लोगों पर आरोप मढ़ दिया जाये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें

23 फरवरी को आपके शहर में कितने में मिल रहा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें

Attention Please ! झारखंड से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें 1 मार्च तक रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >