इटकी पुलिस ने देसी शराब की भट्ठी को किया ध्वस्त

आरोपी फरार

इटकी. इटकी पुलिस ने मोरो गांव में अभियान चलाते हुए अवैध रूप से संचालित देसी शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. छापेमारी में करीब चार क्विंटल जावा महुवा और 20 लीटर देसी शराब जब्त की गयी. इस बीच शराब कारोबारी रमेश साहू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. छापेमारी में थाना प्रभारी के अलावा दारोगा प्रसाद, अनुज यादव, एएसआइ बीके हेंब्रम, हवलदार तारण सिंह, सिद्धेश्वर बिरुली, आरक्षी वीर सिंह मुंडा आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >