होली के दिन भी झारखंड में हो सकती है झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने होली के दिन 10 मार्च को भी बारिश का अनुमान किया है. विभाग के अनुसार, इस दिन झारखंड के उत्तरी-पश्चिमी भाग (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा), दक्षिणी भाग (पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला) तथा मध्य भाग (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़) में बारिश हो सकती है.

रांची : मौसम विभाग ने होली के दिन 10 मार्च को भी बारिश का अनुमान किया है. विभाग के अनुसार, इस दिन झारखंड के उत्तरी-पश्चिमी भाग (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा), दक्षिणी भाग (पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला) तथा मध्य भाग (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़) में बारिश हो सकती है.

विभाग के अनुसार, इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ-साथ गर्जन और वज्रपात हो सकता है. इसका असर 11 मार्च को भी रह सकता है. 12 मार्च को आकाश में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. विभाग के अनुसार, शनिवार को भी बारिश का अनुमान है. आठ और नौ मार्च को आकाश साफ सकता है. सुबह में कुहासा रहने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >