IndiGo Flights Cancellation : रांची एयरपोर्ट पर खीझ रहे यात्री, बच्चे-महिलाएं भी परेशान

IndiGo Flights Cancellation : ऑपरेशनल परेशानी की वजह से इंडिगो की दो फ्लाइट गुरुवार को रद्द कर दी गई. पटना-रांची विमान 5:30 घंटे देर से उड़ा. 16 विमान देर से आये. यात्रियाें को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा.

IndiGo Flights Cancellation : भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन में से एक इंडिगो इस समय अपने सबसे गंभीर ऑपरेशनल दिक्कतों में से गुजर रही है. गुरुवार को दूसरे दिन भी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस के दो फ्लाइट कैंसिल कर दी गयीं. वहीं, विमान विलंब होने के कारण सैंकड़ों यात्री फंसे रहे. इस दौरान टर्मिनल बिल्डिंग में काफी भीड़ बढ़ गयी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट्स में देरी की वजह क्रू की कमी, नये ड्यूटी-टाइम नियम है. इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि जिन दो फ्लाइट को कैंसिल किया गया, उसमें रांची-बेंगलुरु सुबह 8:55 बजे और दिल्ली-रांची विमान दोपहर 2:45 बजे की फ्लाइट शामिल हैं. वहीं, 16 विमान घंटों विलंब से रांची आये, जिसकी वजह से विलंब से उड़े.

इंडिगो एयरलाइंस का रांची-कोलकाता विमान सुबह 7:30 बजे की जगह सुबह 8:00 बजे, रांची-कोलकाता विमान सुबह 8:15 बजे की जगह सुबह 9:00 बजे, रांची-दिल्ली विमान सुबह 9:00 बजे की जगह सुबह 9:50 बजे, रांची-हैदराबाद विमान सुबह 9:30 बजे की जगह सुबह 10:10 बजे, रांची-पटना विमान दोपहर 1:30 बजे की जगह शाम 7:15 बजे, रांची-कोलकाता विमान शाम 4:10 बजे की जगह शाम 5:10 बजे, रांची-दिल्ली विमान शाम 5:45 बजे की जगह रात 8:50 बजे, रांची-हैदराबाद विमान शाम 5:55 बजे की जगह रात 8:15 बजे, रांची-अहमदाबाद विमान शाम 6:20 बजे की जगह शाम 7:05 बजे, रांची-मुंबई विमान शाम 6:50 बजे की जगह रात 9:45 बजे, रांची-हैदराबाद विमान रात 8:00 बजे की जगह रात 12:00 बजे, रांची-भुवनेश्वर विमान रात 8:15 बजे की जगह रात 8:50 बजे, रांची-कोलकाता विमान रात 8:25 बजे की जगह रात 10:00 बजे, रांची-दिल्ली विमान रात 9:00 बजे की जगह रात 11:00 बजे और रांची-पुणे विमान रात 9:10 बजे की जगह रात 11:25 बजे रांची से उड़ान भरा.

बच्चे-महिलाएं भी परेशान

हवाई यात्री बच्चे और महिलाओं के साथ एयरपोर्ट पर इंतजार में खीझ रहे हैं और अपना दर्द बयां कर रहे हैं. कइयों के साथ तो बुजुर्ग मां-बाप भी हैं. एक नाराज महिला यात्री ने इंडिगो के अधिकारी से कहा- क्या हमें कोई फ्लाइट मिल सकती है और हम मंजिल पर पहुंच सकते हैं. पटना के एक यात्री ने कहा कि पिछले पांच घंटे से एयरपोर्ट पर फंसे हैं. कोई बताने वाला नहीं है कि फ्लाइट कैंसिल या कब उड़ान भरेगी.

यह भी पढ़ें : Indigo Flights Cancelled: इंडिगो की 300 से अधिक उड़ानें रद्द, संकट गहराया

देर रात तक खुला रहा एयरपोर्ट

इंडिगो एयरलाइंस के विमान विलंब होने के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आम दिनों की अपेक्षा देर रात तक खुला रहा. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अंतिम विमान रांची-पुणे का प्रस्थान समय रात 9:10 बजे है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >