खतरे में थी पटना से रांची आ रहे 180 यात्रियों की जान, आसमान में विमान से टकराया पक्षी

Indigo Flight Hit By Vulture: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के डायरेक्टर आरआर मौर्या ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. गिद्ध के विमान से टकराने के बाद विमान को कुछ नुकसान हुआ है. इंजीनियर उसका आकलन कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि घटना दिन में 1:14 बजे हुई. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पटना से रांची आ रहे इस विमान को कोलकाता जाना था.

Indigo Flight Hit By Vulture| पटना से रांची जाने वाली इंडिगो की फ्लाईट से सोमवार को एक पक्षी टकरा गया. इसके बाद 180 यात्रियों की जान सांसत में आ गयी. विमान (6ई6902) की रांची में इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग करायी गयी. सभी 180 यात्री सुरक्षित हैं. किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. गिद्ध के विमान से टकराने के बाद विमान 35 मिनट तक हवा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के 5 चक्कर लगाये. फिर पायलट ने सुरक्षित तरीके से रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी.

पक्षी के टकराने से विमान को हुआ नुकसान

इंडिगो के अधिकारियों ने बतााय कि इंडिगो का एयरक्राफ्ट करीब 4,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. इसी दौरान एक गिद्ध विमान से टकरा गया. इसकी वजह से विमान को नुकसान पहुंचा है. जिस वक्त गिद्ध इस विमान से टकराया, उस वक्त विमान रांची से करीब 10 से 12 नॉटिकल माइल की दूरी पर था. विमान 3000 से 4000 फीट की ऊंचाई पर था.

पटना से रांची आ रहे विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो का यह विमान पटना से रांची आ रहा था. विमान से गिद्ध के टकराने के बाद विमान के पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी और रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एयरपोर्ट डायरेक्टर बोले- सभी यात्री सुरक्षित

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के डायरेक्टर आरआर मौर्या ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. गिद्ध के विमान से टकराने के बाद विमान को कुछ नुकसान हुआ है. इंजीनियर उसका आकलन कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि घटना दिन में 1:14 बजे हुई. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पटना से रांची आ रहे इस विमान को कोलकाता जाना था.

पटना से एक घंटे देर से उड़ा था विमान

इंडिगो के इस विमान ने पटना से करीब एक घंटे विलंब से उड़ान भरी थी. विमान में 180 यात्री, 4 क्रू मेंबर और 2 पायलट थे. विमान जब बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के रन-वे पर लैंड कर रहा था, तो अचानक विमान में बैठे यात्रियों को जोरदार कंपन का अनुभव हुआ. विमान को रन-वे पर ही रोक दिया गया. उद्घोषणा की गयी कि सभी यात्री अपनी-अपनी सीट पर बैठे रहें. विमान के आसपास अग्निशमन वाहन, काफी संख्या में सीआइएसएफ के जवान खड़े थे. जांच के बाद विमान को टर्मिनल बिल्डिंग के पास ले जाया गया.

इसे भी पढ़ें

Palamu News: 2 हाईवा जलाने के मामले में 5 गिरफ्तार, 2 हथियार और कारतूस बरामद

Giridih News: निमियांघाट में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा, 3 बाइक के साथ 2 गिरफ्तार

JEE Advanced में धनबाद के 50 छात्रों का शानदार प्रदर्शन, अभिनित पांडेय को 101वीं रैंक

बाबूलाल मरांडी और उनके परिवार को हेमंत सोरेन सरकार से जान का खतरा!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >