Indian Railways: Attention Please, रांची से चलने वाली ये ट्रेनें 15 से 26 दिसंबर के बीच रहेगी रद्द, यहां देखें लिस्ट

Indian Railways: सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण के कारण रांची से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेगी. एजेंसी ने इसे लेकर रेलवे से अनुमति मांगी थी. अब इसकी इजाजत मिल चुकी है.

Indian Railways, रांची : कांटा टोली फ्लाईओवर के बाद रांची को जल्द ही एक और फ्लाईओवर जल्द मिलने वाला है. जी हां, राजधानी में सिरम टोली फ्लाईओवर का निर्माण जल्द होने वाला है. जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. एजेंसी ने इसके निर्माण को लेकर रेलवे से पहले भी ब्लॉक करने की इजाजत मांगी थी. अब एक बार फिर से एजेंसी ने ट्रेन ब्लॉक करने अनुमति मांगी है. जिसे रेलवे ने अप्रूव कर दिया है. इस कारण रांची से चलने वाली कई ट्रेनें 15 से 26 दिसंबर के बीच रद्द रहेगी.

क्या कहा है रांची रेल मंडल ने

रांची रेल मंडल का कहना है कि चार लेन वाली सिरमटोली सड़क सह रेल के ऊपर पुल निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान रांची से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेगी.

Also Read: Education News : 2022 की पीएचडी परीक्षा में आयी आपत्तियां क्लियर नहीं : एनएसयूआइ

कौन सी ट्रेन कब-कब रहेगी रद्द

  • 15, 21 और 22 दिसंबर को वाराणसी-रांची एक्सप्रेस ट्रेन नंबर (18612) रद्द रहेगी.
  • 16, 20 और 21 दिसंबर को रांची-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर (18611) रद्द रहेगी
  • 23 दिसंबर को वाराणसी-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (18312 ) रद्द रहेगी
  • 22 दिसंबर को विशाखापत्तनम-वाराणसी एक्सप्रेस (18311) रद्द रहेगी
  • 16 से 26 दिसंबर तक हटिया-सांकी-हटिया मेमू (08617/08618), हटिया-खडगपुर-हटिया एक्सप्रेस (18036/18035) और हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस (18175/18176) रद्द रहेगी
  • 16 और 18 से 22 दिसंबर तक रांची-बोकारो स्टील सिटी-रांची मेमू (08696/08695) रद्द रहेगी
  • 16 से 26 दिसंबर तक हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (18602/18601) और हटिया-सांकी-हटिया मेमू (08196/08195) रद्द रहेगी
  • 16 व 22 दिसंबर तक रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस (18628/18627) रद्द रहेगी
  • 16 और 19 से 22 दिसंबर तक हटिया-टाटानगर-हटिया मेमू (08196/08195) रद्द रहेगी

Also Read: दीनानाथ पेंटे बने PUCL के नये अध्यक्ष, झारखंड कन्वेंशन में 3 प्रस्ताव पारित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >