Indian Railways News: महाकुंभ जाने वालों की बल्ले-बल्ले, रांची से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Indian Railways News: महाकुंभ जाने वाले झारखंड के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है. रांची से टुंडला के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेन चलने जा रही है. कब ट्रेन चलेगी और उसका क्या शेड्यूल होगा, यहां देखें.

Indian Railways News: महाकुंभ मेला जाने वालों को भारतीय रेलवे ने अच्छी खबर दी है. खासकर रांची से प्रयागराज जाने वालों को बड़ी राहत दी है. रेलवे ने कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि महाकुंभ मेला 2025 के अवसर पर ट्रेनों मे अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08067/08068 रांची-टुंडला-रांची अतिरिक्त कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. ट्रेन किस दिन चलेगी. ट्रेन कहां-कहां और कब-कब रुकेगी, इसका पूरा विवरण यहां देखें.

रांची से टुंडला जाने वाली ट्रेन का विवरण

  • ट्रेन का नाम : 08067 रांची-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल
  • यात्रा की तारीख : 5 फरवरी 2025 को रांची से प्रस्थान खुलेगी
  • कितने दिन चलेगी : सिर्फ 1 ट्रिप चलेगी

रांची-टुंडला कुंभ स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

  • रांची से प्रस्थान 08:00 बजे
  • मुरी आगमन 09:03 बजे, मुरी से प्रस्थान 09:05 बजे
  • बरकाकाना आगमन 10:45 बजे, बरकाकाना से प्रस्थान 10:50 बजे
  • डाल्टेनगंज आगमन 13:20 बजे, डाल्टेनगंज से प्रस्थान 13:22 बजे
  • सासाराम आगमन 17:05 बजे, सासाराम से प्रस्थान 17:07 बजे
  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 20:00 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय से प्रस्थान 20:10 बजे
  • प्रयागराज आगमन 23:10 बजे, प्रयागराज से प्रस्थान 23:20 बजे
  • गोविंदपुरी आगमन 02:00 बजे, गोविंदपुरी से प्रस्थान 02:05 बजे
  • टुंडला आगमन 06:30 बजे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टुंडला से रांची आने वाली ट्रेन का विवरण

  • ट्रेन का नाम : 08068 टुंडला-रांची कंभ मेला स्पेशल
  • यात्रा की तारीख : 10 फरवरी 2025 को टुंडला से प्रस्थान करेगी
  • कितने दिन चलेगी : केवल 1 ट्रिप

टुंडला-रांची कुंभ स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

  • टुंडला से प्रस्थान 04:00 बजे
  • गोविंदपुरी आगमन 07:25 बजे, गोविंदपुरी से प्रस्थान 07:30 बजे,
  • प्रयागराज आगमन 10:50 बजे, प्रयागराज से प्रस्थान 10:55 बजे
  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 14:00 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय से प्रस्थान 14:10 बजे
  • सासाराम आगमन 15:30 बजे, सासाराम से प्रस्थान 15:33 बजे
  • डाल्टेनगंज आगमन 19:08 बजे, डाल्टेनगंज से प्रस्थान 19:10 बजे
  • बरकाकाना आगमन 22:00 बजे, बरकाकाना से प्रस्थान 22:05 बजे
  • मुरी आगमन 23:15 बजे, मुरी से प्रस्थान 23:17 बजे
  • रांची आगमन 00:30 बजे

रेलवे की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची-टुंडला-रांची कुंभ स्पेशल ट्रेन में कितने कोच

रांची-टुंडला-रांची कुंभ स्पेशल ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 10 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 3 कोच और वातानुकूलित 2-टियर का 1 कोच होगा. इस तरह इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे.

इसे भी पढ़ें

1147 करोड़ रुपए से झारखंड के इन 3 रेलवे स्टेशनों का हो रहा री-डेवलपमेंट

16 गुणा हुआ झारखंड का वार्षिक रेल बजट, नया ट्रैक बिछाने पर खर्च होंगे 56,694 करोड़ रुपए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >