Indian Railways: झारखंड से कुंभ के लिए चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, अभी ही कर लें बुकिंग, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

Indian Railways: कुंभ मेले को देखते हुए झारखंड से कई स्पेशल ट्रेन चलेगी. इनमें से दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन गोमो होकर चलेगी. 19 जनवरी से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा.

रांची : कुंभ मेला का आयोजन 13 जनवरी से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होगा. जो कि 26 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान देश के कोने से कोने से लोग इस मेला में शामिल होने के लिए आएंगे. इसे लेकर ट्रेनों में अभी से ही बुकिंग शुरू हो गयी है. अगर आप भी झारखंड से हैं और इस प्रसिद्ध मेले में शामिल होने चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल रेलवे श्रद्धालुओं के लिए कई स्पेशल ट्रेन संचालित कर रहा है. इनमें से दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन गोमो होकर चलेगी.

19 जनवरी को चलेगी टाटा-टुंडला एक्सप्रेस

भारतीय रेलवे ने इसकी घोषणा कर दी है. 19 जनवरी को ट्रेन नंबर 08057 टाटा‐टुंडला कुंभ मेला स्पेशल, जबकि 21 जनवरी को टुंडला‐टाटा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन नंबर 08058 चलेगी. 19 जनवरी को 08067 रांची‐टुंडला कुंभ मेला स्पेशल, 20 जनवरी को 08068 टुंडला‐रांची कुंभ मेला स्पेशल चलेगी.

ये है पूरा टाइम टेबल

टाटा-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन की बात करें तो यह रात 08.55 बजे टाटा से प्रस्थान करेगी. गोमो में रात 1.13 बजे आयेगी, टंडवा में दूसरे दिन शाम 7.20 बजे पहुंचेगी. उसी तरह ट्रेन संख्या 08058 टुंडला‐टाटा कुंभ मेला स्पेशल टुंडला से रात तीन बजे प्रस्थान करेगी. गोमो शाम 7.10 बजे पहुंचेगी. उसी तरह ट्रेन नंबर 08067 रांची‐टुंडला कुंभ मेला स्पेशल रांची से दिन के 10.30 बजे प्रस्थान करेगी. वह गोमो अपराहन 02.05 बजे पहुंचेगी. टंडवा दूसरे दिन सुबह 6.30 बजे पहुंचेगी. जबकि ट्रेन संख्या 08068 टुंडला‐रांची कुंभ मेला स्पेशल टुंडला से शाम 04.20 बजे प्रस्थान करेगी.

Also Read: Indian Railways: नये साल से बदल जाएगा इन ट्रेनों का नंबर, यात्रा करने से पहले देख लें पूरी लिस्ट, नहीं तो होगी दिक्कत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >