झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! दिल्ली जाना हुआ आसान, रेलवे ने फिर से चला दी ये ट्रेन

Indian Railways: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! इन सर्दियों में दिल्ली जाने में नहीं होगी मुश्किल. रेलवे रद्द ट्रेन को फिर से चलाने जा रहा है.

Indian Railways: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब रांची से दिल्ली जाना आसान हो गया है. जी हां, भारतीय रेलवे ने जिस ट्रेन को रद्द कर दिया था, अब उस ट्रेन को रेगुलर चलाने की घोषणा कर दी गई है. इससे सीधे दिल्ली की यात्रा करने वालों को काफी सहूलियत होगी. दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भीड़ भी कम रहेगी.

फिर से चलेगी हटिया-आनंद विहार टर्मिनल-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गई है. साउथ ईस्टर्न रेलवे रांची डिवीजन के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी (सीपीआरओ) की ओर से यह जानकारी दी गई है. सीपीआरओ ने बताया है कि 12873/ 12874 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू किया जा रहा है.

हटिया-आनंद विहार टर्मिनल-हटिया एक्सप्रेस को कर दिया था रद्द

उन्होंने बताया कि जाड़े के सीजन में कोहरे की वजह से रांची रेल मंडल से चलने वाली ट्रेन संख्या 12873/ 12874 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल-हटिया एक्सप्रेस को रद्द करने की घोषणा की गई थी. अब इन ट्रेनों को फिर से बहाल किया जा रहा है. उन्होंने ट्रेन बताया कि ट्रेन कब से चलेगी.

Indian Railways: हटिया से दिल्ली के लिए 5 दिसंबर को चलेगी ट्रेन

झारखंड की राजधानी रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 12873 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल (त्रि साप्ताहिक) एक्सप्रेस 5 दिसंबर को हटिया से आनंद विहार के लिए रवाना होगी.

आनंद विहार से 6 नवंबर को हटिया के लिए चलेगी ट्रेन

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के सीपीआरओ के मुताबिक, ट्रेन संख्या 12874 आनंद विहार टर्मिनल-हटिया (त्रि साप्ताहिक) एक्सप्रेस 6 दिसंबर से आनंद विहार टर्मिनल से हटिया के लिए रवाना होगी. इस ट्रेन को सर्दियों के मौसम में आमतौर पर 3 महीने के लिए रद्द कर दिया जाता था.

Also Read

रेल यात्री कृपया ध्यान दें! रांची से चलने वाली 5 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत समेत 13 के रूट डायवर्ट, देखें लिस्ट

Good News For Rail Passengers: रांची रेल मंडल से चलने वाली 24 ट्रेनों में बढ़ेंगे जनरल डिब्बे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >