पुरी जाने वाली तपस्विनी एक्सप्रेस का समय बदला, जानें हटिया से आज कब खुलेगी ट्रेन

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल ने बताया कि संबलपुर मंडल में विकास कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. इसलिए ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 28 मई 2023 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय शाम 4 बजे की बजाय 2 घंटे विलंब से शाम 6 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी.

झारखंड की राजधानी रांची से पुरी की यात्रा करने वाले यात्री कृपया ध्यान दें. यह खबर आपके काम की है. हटिया से पुरी के बीच चलने वाली 18451 हटिया – पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस का समय बदल गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल ने यह जानकारी दी है. रांची मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया है कि इस ट्रेन को री-शेड्यूल किया गया है. आज यह ट्रेन अपने तय समय शाम 4:00 बजे हटिया से पुरी के लिए रवाना नहीं होगी. ट्रेन 2 घंटे विलंब से शाम को 6 बजे रवाना होगी.

हटिया से आज शाम 6 बजे खुलेगी हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के पीआरओ ने बताया कि संबलपुर मंडल में विकास कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. इसलिए ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 28 मई 2023 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 16:00 बजे की बजाय 2 घंटे विलंब से शाम 18:00 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी.

बामड़ा-टांगरमुंडा के बीच तार टूटने से फंसी तपस्विनी एक्सप्रेस

बता दें कि एक दिन पहले ओवरहेड तार टूट जाने की वजह से तपस्विनी एक्सप्रेस काफी देर तक खड़ी रही थी. ओडिशा के बामड़ा-टांगरमुंडा के बीच तार टूट गयी थी. फलस्वरूप तपस्विनी एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक खड़ी रही. इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. टूटी तार की मरम्मत कराने के बाद एक घंटे बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया.

Also Read: Indian Railways: हटिया से नहीं खुलेगी तपस्विनी एक्सप्रेस, संबलपुर-बनारस एक्स का समय बदला, जानें क्यों?

तार की मरम्मत के बाद पुरी के लिए रवाना हुई ट्रेन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस पुरी के लिए जा रही थी. तभी बामड़ा व टांगरमुंडा स्टेशन के बीच ओवरहेड तार टूट जाने से यह ट्रेन रुक गयी थी. इसके बाद बामड़ा से रेलवे कर्मचारियों की टीम ने पहुंचकर तार की मरम्मत की. इसके एक घंटे के बाद यह ट्रेन भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी के लिए रवाना हुई.

Also Read: हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस और हटिया-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन का परिचालन रद्द, जानें क्या है कारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >