Independence Day Security in Ranchi: स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार सुबह नौ बजे मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वजारोहण करेंगे. इस अवसर पर फर्स्ट इन कमांड 2022 बैच के आइपीएस अधिकारी राघवेंद्र शर्मा और सेकेंड इन कमांड अनिश मोमित कुजूर होंगे. समारोह में आनेवाले सभी आगंतुकों की सघन जांच की जायेगी, ताकि कोई भी अवांछित व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री के साथ प्रवेश न कर सके.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन उड़ाने पर रोक
जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा पर विशेषनिगरानी रखने का निर्देश दिया है. कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर रोक लगायी गयी है. केवल प्रशासन द्वारा ही ड्रोन से रिकॉर्डिंग की जायेगी. सलामी मंच, माइक सिस्टम, पार्किंग, अग्निशमन, बैरिकेडिंग, पंडाल, चिकित्सा, बिजली, जनरेटर, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था कर ली गयी है. शुक्रवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने स्थल निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया. इधर, मुख्यमंत्री शहीद चौक स्थित शहीद स्थल पर भी सुबह 9:40 पर ध्वजारोहण करेंगे.
कहां-कहां ध्वजारोहण?
| संस्थान | कौन ध्वजारोहण करेंगे | समय |
| झारखंड हाईकोर्ट | चीफ जस्टिस एमएस सोनक | सुबह 9:30 बजे |
| पुराना हाईकोर्ट हेरिटेज बिल्डिंग | जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद | सुबह 8:45 बजे |
| झालसा | कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद | 10:30 बजे |
| झारखंड स्टेट बार काउंसिल | महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय | 10:30 बजे |
| पुलिस मुख्यालय | डीजीपी तदाशा मिश्रा | 11:00 बजे |
| सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर सेंबो | आईजी साकेत कुमार सिंह | 9:00 बजे |
| सीआईएसएफ सेकेंड रिजर्व बटालियन कैंपस | आईजी प्रबोध चंद्रा | 9:00 बजे |
| झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन | महामंत्री रमेश उरांव | 10:30 बजे |
यह भी पढ़ें : झारखंड के 5 'आदिवासी सूरमा' जिनसे कांपती थी ब्रिटिश हुकूमत, एक ने तो कलेक्टर को ही तीर से मारकर कर दिया था ढेर
