राजीव पांडेय की रिपोर्ट स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को रांची के मोराबादी मैदान में सुबह 8:45 बजे फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. इसमें परेड, मार्च-पास्ट और समारोह से जुड़ी अन्य तैयारियों का अभ्यास किया गया. अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
समारोह स्थल की तैयारियों को भी परखा गया
सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच, दर्शक दीर्घा और समारोह स्थल की तैयारियों को भी परखा गया. फुल ड्रेस रिहर्सल में पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए. रिहर्सल में परेड टुकड़ियों के साथ बैंड टीम ने भी हिस्सा लिया और देशभक्ति की धुनों के बीच मार्च-पास्ट किया. जवानों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परेड और अन्य गतिविधियों का पूर्वाभ्यास किया.
समारोह स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
समारोह स्थल पर सुरक्षा, यातायात, मंच और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया. अधिकारियों ने रिहर्सल के दौरान व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए जरूरी निर्देश भी दिए.
