तिरंगे को सलामी, बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति; तमाड़ में ऐसे मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

तमाड़ के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

तमाड़: रांची के तमाड़ प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया. प्रखंड एवं थाना परिसर समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किये गये. लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयुष चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), तमाड़ इंटर कॉलेज और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय समेत विभिन्न संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. आयुष चिकित्सालय में डॉ रूपा रानी ने ध्वजारोहण किया, जबकि सीएचसी में डॉ सावित्री कुजूर ने तिरंगा फहराया.

वहीं तमाड़ इंटर कॉलेज में प्राचार्य कृष्ण सिंह मुंडा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन वैशाली मिश्रा ने ध्वजारोहण किया. इसके अलावा प्रखंड व थाना परिसर, आवासीय विद्यालय, वन क्षेत्र कार्यालय सहित अन्य सरकारी संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया गया.

स्कूलों में दिखा बच्चों का उत्साह

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तमाड़ क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला. बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक की प्रस्तुति देकर समारोह में रंग भर दिया. विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा.

पूरे प्रखंड क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा. विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के बलिदान को याद किया और राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >