IMD Alert: मौसम ने ली करवट, कई जिलों में शुरू हुई बारिश, वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी

IMD Alert: झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में वर्षा हो रही है. वर्षा शुरू होते ही मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है. रांची में बारिश शुरू होने से पहले ही ठंडी हवाएं चलने लगीं थीं. इस बीच, मौसम विभाग ने वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

IMD Alert: झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में वर्षा हो रही है. वर्षा शुरू होते ही मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है. रांची में बारिश शुरू होने से पहले ही ठंडी हवाएं चलने लगीं थीं. इस बीच, मौसम विभाग ने वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने रविवार (3 मार्च 2024) को बताया कि अगले एक से तीन घंटे के भीतर गुमला, लातेहार, रांची और लोहरदगा में बारिश होगी.

IMD के मौसम केंद्र ने जारी की तात्कालिक मौसम चेतावनी

मौसम केंद्र ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इन जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. मेघ गरजेंगे. वज्रपात होने की भी आशंका है. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें. खासकर किसान अपने खेतों में जाने से बचें. आम लोगों को मौसम विभाग की सलाह है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान में शरण लें. सावधान और सतर्क रहें.

खेतों में जाने से बचें किसान, पेड़ और बिजली के खंभों से रहें दूर

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि खराब मौसम के दौरान किसानों को खेत में जाने से बचना चाहिए. अगर आप खेत में चले गए हैं और मौसम बिगड़ गया है. बारिश शुरू हो गई है, तो सुरक्षित स्थान की ओर से चले जाएं. किसी पेड़ के नीचे बिल्कुल न जाएं. न ही बाहर निकले लोग किसी बिजली के पोल के आसपास खड़े हों.

बारिश के बाद हो रहा ठंड का एहसास

मौसम केंद्र रांची ने सुबह से दो वेदर वार्निंग जारी की. पहली चेतावनी में गुमला और लातेहार जिले में वर्षा और वज्रपात की चेतावनी दी गई, तो दूसरी चेतावनी में रांची और लोहरदगा जिले में वर्षा की संभावना व्यक्त की गई. सुबह 10 बजे रांची में बारिश के बाद से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है. रांची, गुमला, लोहरदगा और लातेहार जिले में भी बारिश शुरू हो चुकी है.

Also Read : Weather Forecast: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज के साथ बारिश, वज्रपात व ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट

Also Read : Jharkhand Weather Forecast: तीन से पांच मार्च तक झारखंड में गरज के साथ बारिश, छह मार्च से मौसम साफ

Also Read : Jharkhand Weather Forecast: आंधी-तूफान के साथ बारिश व वज्रपात, दो की मौत, दो घायल, कब तक होगी बारिश?

Also Read : झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में बारिश का अनुमान, येलो अलर्ट जारी

Also Read : झारखंड के इन 4 जिलों में होगी बारिश, 4 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान, जानें कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >