धनबाद, दुमका, गोड्डा समेत 7 जिलों में अगले 3 घंटे में चलेगी आंधी, वर्षा के साथ होगा वज्रपात, रहें अलर्ट

IMD Alert: झारखंड के 7 जिलों में अगले एक से तीन घंटे में वर्षा के साथ वज्रपात होगी. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है.

IMD Alert: धनबाद, दुमका, गोड्डा समेत 7 जिलों में अगले 3 घंटे में तेज आंधी चलेगी. वर्षा के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. आंधी की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने रविवार को यह जानकारी दी.

IMD Alert: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कहा है कि अगले एक से 3 घंटे में पाकुड़, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गोड्डा और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है.

7 जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा भी चलेगी

इतना ही नहीं, इन 7 जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवा (हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक) चल सकती हैं. इसलिए सभी 7 जिले के लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गयी है. मौसम विभाग ने कहा है कि बहुत जरूरी न हो, तो खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किन जिलों में वर्षा-वज्रपात का जारी हुआ अलर्ट?

पाकुड़
धनबाद
दुमका
पूर्वी सिंहभूम
गिरिडीह
गोड्डा
पश्चिमी सिंहभूम

खराब मौसम में क्या सावधानियां बरतें?

मौसम खराब हो, तो सावधान और सतर्क रहें.
सुरक्षित स्थान पर शरण लें.
पेड़ के नीचे खड़े न हों.
बिजली के पोल से दूर रहें.
पक्की छत के नीचे ही शरण लें.
किसान अपने खेतों में न जायें.
बाहर जाने के लिए मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

इसे भी पढ़ें

PHOTOS: जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा जमशेदपुर में

जन्मदिन पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का भावुक ट्वीट- आज बाबा बहुत याद आ रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >