RANCHI NEWS : बिहार जानेवाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़

छठ महापर्व को लेकर भीड़, किसी क्लास में वेटिंग नहीं मिल रही

रांची. छठ महापर्व को लेकर बिहार जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ हो रही है. रेलवे स्टेशन यात्रियों से खचाखच भरा रह रहा है. वहीं, मौर्य एक्सप्रेस और पटना जाने वाली ट्रेनों में किसी श्रेणी में सीट उपलब्ध नहीं है. मौर्य एक्सप्रेस में चार से छह नवंबर तक स्लीपर और एसी में 100 से ज्यादा वेटिंग मिल रहा है. इधर, पटना जाने वाली ट्रेन में भी चार से छह नवंबर तक स्लीपर और एसी में सीट उपलब्ध नहीं है. रविवार को रांची और हटिया स्टेशन से खुलने वाली इन दोनों रूट की ट्रेनों में काफी भीड़ रही. यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए मशक्कत करते दिखे. सिर पर सामान लेकर बोगी में प्रवेश करते नजर आये.

वंदे भारत में भी सीट नहीं है उपलब्ध

रांची से पटना जाने वाली वीआइपी ट्रेन वंदे भारत में भी चार और छह नवंबर को सीट उपलब्ध नहीं है. चार नवंबर को सीसी बोगी में वेटिंग 55 और एग्जिक्यूटिव चेयर कार (इसी) में वेटिंग लिस्ट 21 मिल रहा है. वहीं, छह नवंबर को सीसी बोगी में वेटिंग 14 और एग्जिक्यूटिव चेयर कार (इसी) में वेटिंग चार मिल रहा है. इसके अलावा जनशताब्दी एक्सप्रेस में चार नवंबर को टू-एस में वेटिंग 24 और सीसी में 41 वेटिंग चल रहा है. पांच नवंबर को टू-एस में 51 और सीसी में 41 वेटिंग है.

छठ स्पेशल ट्रेन में वेटिंग भी नहीं मिल रही

रांची से पटना के लिए छठ स्पेशल ट्रेन (08897) भी चलाया जा रहा है. इसमें चार नवंबर को स��लीपर और एसी सेकेंड और थर्ड में सीट उपलब्ध नहीं है. वहीं, पांच नवंबर को स्लीपर में वेटिंग 68, एसी थर्ड में वेटिंग 39 और एसी टू में वेटिंग 10 है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >