ओके ::::::: रिटायर्ड फौजी के घर में लगी आग, सामान जलकर राख

थाना क्षेत्र के बरगड़ी गांव में रिटायर्ड फौजी वीरेंद्र उरांव के घर में बुधवार की रात आग लग गयी.

मांडर.

थाना क्षेत्र के बरगड़ी गांव में रिटायर्ड फौजी वीरेंद्र उरांव के घर में बुधवार की रात आग लग गयी. जिसमें नकद सहित करीब चार लाख रुपये का सामान जल गया. घर में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि वीरेंद्र उरांव बुधवार की रात को खाना खाने के बाद सपरिवार सो रहे थे. रात के करीब दो बजे कुछ जलने की महक पर उसकी नींद खुल गयी. उसने देखा कि घर में आग लगी है. उसने घर के सभी सदस्यों को बाहर निकाला और शोर मचाकर पड़ोसियों को सूचना दी. पड़ोसियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग से आलमीरा में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, कपड़ा, फर्नीचर, गेहूं, चावल, धान व अन्य सामान जल कर राख हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >