अस्पताल बंद, बाहर बच्चे का जन्म, सीएम ने जांच का आदेश दिया

अस्पताल बंद, बाहर बच्चे का जन्म, सीएम ने जांच का आदेश दिया

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा जिला स्थित स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र के बाहर महिला द्वारा बच्‍चे को जन्‍म दिये जाने के मामले को गंभीरता से लिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है. ऐसी घटना होना पूरे राज्य के लिए पीड़ादायक है.

उपायुक्त गोड्डा पूरे मामले की जांच कर सूचित करें. साथ ही सभी जिला उपायुक्त ध्यान दें कि ऐसी घटना न हो.मुख्यमंत्री को जानकारी मिली थी कि गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट प्रखंड के डेवडाड़ उपस्वास्‍थ्‍य केंद्र बंद रहने के कारण प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र के बाहर ही बच्‍चे को जन्‍म दिया. सहिया को फोन करने पर फोन बंद पाया गया.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >