Road Accident: तमाड़ में भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक को पार्सल ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत

Road Accident: तमाड़ थाना क्षेत्र के रोलाडीह में भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई है. एक पार्सल ट्रक ने कोयले से लदी ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. ट्रक ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Road Accident: तमाड़, शुभम हल्दार- रांची-टाटा राजमार्ग पर तमाड़ थाना क्षेत्र के रोलाडीह में भीषण सड़क हादसा हुआ. हाईवे में एक खड़ी ट्रक को पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी. दुर्घटना में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि उसका खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है. बता दें, पार्सल ट्रक ने कोयला से लदी ट्रक को पीछे से टक्कर मारा था. वहीं, दुर्घटना के कारण करीब एक घंटे तक रांची-टाटा मार्ग पर आवागमन बाधित रहा.

दो दिनों से खड़ी थी कोयला लदी ट्रक

हादसे को लेकर जो जानकारी सामने आयी है उसके मुताबिक तमाड़ के रोलाडीह में हाईवे में बीच सड़क पर ब्रेकडाउन के कारण कोयला लदी एक ट्रक दो दिनो से खड़ी थी. इसी दौरान रांची से टाटा की और जा रही एक पार्सल ट्रक, जो काफी तेज रफ्तार में थी, ने पीछे से कोयला लदी ट्रक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी की पार्सल ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

ट्रक चालक की मौके पर ही मौत

हादसे के बाद पार्सल ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि खलासी को गंभीर चोट आई है. रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर के बाद चालक का शरीर सीट और स्टेयरिंग के बीच फंस गया. काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर शव को निकाला गया. तमाड़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये रिम्स भेज दिया है. शव की पहचान तारीफ माजिद के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वो हरियाणा के मेवात का रहने वाला था.

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: नाराज सत्यानंद झा बाटुल को मनाने पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा, बंद कमरे में घंटों हुई गुफ्तगू

पद्मश्री Mukund Nayak की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से ले जाया जाएगा दिल्ली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >