बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को बताया भ्रष्टाचार का पोषक, राज्यपाल से की सीएम को बर्खास्त करने की मांग

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य को सरकार नहीं, बिचौलिये चला रहे हैं. मुख्यमंत्री आवास बिचौलियों का आवास बन गया है. पदाधिकारियों से बिचौलिये ही बात करते हैं. ट्रांसफर पोस्टिंग, टेंडर का मोल-भाव वही करते हैं.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश के मुखिया हेमंत सोरेन को भ्रष्टाचार का पोषक बताया है. उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि वे भ्रष्टाचार में लिप्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बर्खास्त करें. झारखंड विधानसभा में भाजपा के नेता बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कठघरे में खड़ा किया.

जितने दिन रहेगी सरकार, उतना ज्यादा होगा नुकसान

उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई में चल रही यह सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है. कहा कि यह सरकार जितने दिन रहेगी, झारखंड राज्य का उतना ही ज्यादा नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि राज्य को सरकार नहीं, बिचौलिये चला रहे हैं. मुख्यमंत्री आवास बिचौलियों का आवास बन गया है. पदाधिकारियों से बिचौलिये ही बात करते हैं. ट्रांसफर पोस्टिंग, टेंडर का मोल-भाव वही करते हैं.

Also Read: जरमुंडी में युवती को जिंदा जलाये जाने के बाद भड़का आक्रोश, निशिकांत दुबे ने मांगा हेमंत सोरेन का इस्तीफा
मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि जेल में

श्री मरांडी ने कहा कि राज्य में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के ठिकानों से करोड़ों रुपये बरामद होते हैं. उसे जेल भेज दिया जाता है. मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि जेल में हैं. प्रेम प्रकाश के घर जांच एजेंसियों की रेड होती है, तो वहां से मुख्यमंत्री आवास में पदस्थापित पुलिसकर्मियों की एके-47 बरामद होती है. करोड़ों रुपये भी मिलते हैं. अब अमित अग्रवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है.

मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं?

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ईडी को इन सभी के मोबाइल, टेलीफोन की डिटेल निकालकर जांच करनी चाहिए कि ये लोग कब, किनसे और किस हैसियत से बात करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी के तार आपस में जुड़े हुए हैं. मुख्यमंत्री को इस बारे में बताना चाहिए. उन्होंने पूछा कि आखिर मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं. उन्हें बताना चाहिए कि आरोपों में घिरे इन लोगों को मुख्यमंत्री का संरक्षण है या नहीं.

सीएम के लिए ठीक करवायी जा रही होटवार जेल की सड़क

भाजपा नेता ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने इन लोगों को संरक्षण दे रखा है, तो उन्हें अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है. उन्हें तत्काल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर सीएम खुद इस्तीफा नहीं देते हैं, तो हम महामहिम राज्यपाल से मांग करते हैं कि ऐसी भ्रष्ट सरकार को वे बर्खास्त करें. बाबूलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए होटवार जेल की सड़क ठीक करवायी जा रही है.

Also Read: सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार को दिया अल्टीमेटम, कल कपिल मिश्ना व मनोज तिवारी आए‍ंगे दुमका
जरमुंडी की घटना की मरांडी ने की निंदा

श्री मरांडी ने जरमुंडी में युवती को जिंदा जलाकर मारने की घटना की कड़ी निंदा की. कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है. ‘हेमंत है, तो हिम्मत है’ का नारा अपराधियों को खूब भा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य की विधि-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता अविनेश कुमार और सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >