30 जून से हेमंत सोरेन करेंगे भोगनाडीह से उलगुलान की शुरुआत, सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे

हेमंत सोरेन झारखंड में इंडिया गठबंधन को नेतृत्व देंगे. वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी इंडिया गठबंधन के साथ रणनीति बनाने में भी शामिल रहेंगे.

सुनील चौधरी, रांची : 30 जून को हूल दिवस है. हेमंत सोरेन अब जेल से बाहर आ चुके हैं. वह 30 जून को भोगनाडीह जायेंगे. वहां से उलगुलान की शुरुआत करेंगे. झामुमो के साथ-साथ इंडिया गठबंधन को भी राज्य में नेतृत्व देते हुए हेमंत एक नये अवतार में नजर आयेंगे.

आभार यात्रा कर सकते हैं

झामुमो के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद ही हेमंत ने अपना तेवर दिखा दिया है. वह चुपचाप बैठने वालों में नहीं हैं. हूल दिवस के दिन भोगनाडीह में भाजपा के खिलाफ जो उलगुलान शुरू होगा. वह पूरे राज्य तक फैलेगा. हेमंत हर पंचायत में जायेंगे. गांव में जायेंगे. लोगों के प्रति आभार जतायेंगे. कल्पना और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी कंधा से कंधा मिला कर साथ रहेंगे. अब झामुमो की पूरी रणनीति हेमंत तय करेंगे और विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे.

विधानसभा चुनाव पर अब फोकस करेंगे हेमंत

बताया गया कि इसी वर्ष नवंबर-दिसंबर में झारखंड विधानसभा चुनाव है. यानी अब से ठीक चार माह बाद चुनाव है. झामुमो में अब तक नेतृत्व संकट था. जिसे कल्पना ने मैदान में उतर कर दूर कर दिया था. अब हेमंत सोरेन खुद ही बाहर आ गये हैं. तो राज्य में इंडिया गठबंधन को नेतृत्व देंगे ही. वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी इंडिया गठबंधन के साथ रणनीति बनाने में भी शामिल रहेंगे. खबर है कि वह शीघ्र ही दिल्ली जायेंगे और इंडिया गठबंधन के नेताओं से मिलेंगे.

महासचिव की चुनौती, आयोग जल्द करायें चुनाव

झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने तो चुनाव आयोग को चुनौती देते हुए कहा है कि हेमंत अब बाहर आ गये हैं. चुनाव आयोग जब चाहे झारखंड में विधानसभा चुनाव करा लें. भाजपा को सिंगल डिजिट पर रोक देंगे.

आज भगवान बिरसा को नमन करेंगे

इधर, झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सबसे पहले शनिवार को हेमंत सोरेन बिरसा चौक जाकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. फिर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. तब अगली रणनीति तय होगी.

Also Read: हेमंत सोरेन के बाहर आते ही JMM रिचार्ज, विधानसभा चुनाव में होंगे गठबंधन की धुरी, जानें आगे का सियासी समीकरण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >