मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल नहीं करेंगे मंईयां सम्मान के लाभुकों को पैसा ट्रांसफर, अधिसूचना जारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को पैसा का ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को मंईयां सम्मान के लाभुकों को 25 सौ रुपये की राशि का ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे. इसकी बड़ी वजह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो जाना है. जल्द ही इसे लेकर अगली तारीख की घोषणा कर दी जाएगी. जिला प्रशासन की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है. बता दें कि केंद्र सरकार ने 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक राष्ट्रीय शोक का ऐलान कर दिया है.

नहीं हो पाएगा किसी तरह के सरकारी कार्यक्रम का आयोजन

ज्ञात हो कि 26 दिसंबर की रात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया. केंद्र सरकार द्वारा राजकीय शोक के ऐलान के बाद ही यह लागू हो गया है. इस दौरान किसी भी प्रकार के राजकीय शोक या सरकारी कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाएगा. सभी सरकारी भवनों और कार्यालयों में लगा राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ रहेगा. मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का कार्यक्रम नामकुम के खोजा टोली में होने वाला था. तकरीबन 56 लाख महिलाओं के खाते में बढ़ी हुई राशि का ट्रांसफर होना है.

मंईयां सम्मान योजना से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कई लाभुकों के खाते में जा चुका है बढ़ी हुई राशि

हालांकि, मंईयां सम्मान योजना के कई लाभुकों के खाते में बढ़ी हुई राशि जा चुकी है. समाज कल्याण विभाग ने योजना के तहत लाभुकों को राशि वितरण के लिए 5,225 करोड़ रुपये विभिन्न जिलों को आवंटित कर चुका है. राज्य सरकार ने 28 दिसंबर तक योजना के 55.60 लाख लाभुकों के बैंक खाते में राशि हस्तांतरण पूरा करने का निर्देश दिया था. वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनुपूरक बजट में मंईयां सम्मान योजना के लिए समाज कल्याण विभाग को 6,390.55 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

Also Read: Indian Railways : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 1 जनवरी से 20 ट्रेनों का बदलने वाला है समय, यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >