महुआ माजी से मिलने पत्नी कल्पना मुर्मू के साथ अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Hemant Soren Meets Mahua Maji: महाकुंभ से लौटने के दौरान लातेहार में कार दुर्घटना में घायल हुईं राज्यसभा सांसद महुआ माजी से मिलने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल पहुंचे. उनके साथ कल्पना सोरेन भी थीं. केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने भी महुआ का हाल-चाल जाना.

Hemant Soren Meets Mahua Maji: सड़क दुर्घटना में घायल राज्यसभा सांसद महुआ माजी से मिलने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ अस्पताल पहुंचे. हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता का हालचाल जाना. हेमंत सोरेन ने अस्पताल के डॉक्टरों से उनके बारे में जानकारी ली. महुआ माजी बुधवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गयीं. महाकुंभ से लौटते समय लातेहार में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. उन्हें रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने भी उनसे अस्पताल में जाकर मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना.

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने भी महुआ से की मुलाकात

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने भी झामुमो नेता और राज्यसभा सांसद महुआ माजी से अस्पताल में मुलाकात की. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महाकुंभ से लौटने के दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. वह घायल हुईं हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है. डॉक्टरों ने आश्वस्त किया है कि वह खतरे से बाहर हैं. चिंता की कोई बात नहीं है. उनकी कलाई की 3 हड्डियां टूट गयीं हैं. बांह में भी एक क्रैक हो गया है.

बेटे-बहू के साथ महाकुंभ नहाने गयीं थीं महुआ माजी

दुर्घटना में महुआ माजी के अलावा उनके बेटे सोमबित माजी (42), बहू कृति श्रीवास्तव माजी (36) और कार चालक भूपेंद्र बास्की घायल हैं. दुर्घटना लातेहार सदर थाना क्षेत्र के होटवाग एनएच-75 पर खुशबू ढाबा के समीप हुई. महुआ माझी और उनका परिवार जिस कार से आ रहा था, उस कार ने यहां एक खड़े ट्रक में पीछे से ठोकर मार दी. दुर्घटना के बाद सभी लोगों को सदर अस्पताल ले जाया गया. यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ सुनील कुमार भगत ने कहा कि राज्यसभा सांसद महुआ माजी के बायें हाथ की कलाई में फ्रैक्चर है. रांची में उनकी कलाई में 3 फ्रैक्चर मिले. बांह में भी एक क्रैक मिला है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें

महाकुंभ से लौट रहे ड्राइवर को आयी झपकी, घर में घुसी कार, झारखंड के 4 युवकों की मौत से मचा कोहराम

26 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >