आरआर स्पोर्टिंग क्लब रातू रोड और पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू का सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

Hemant Soren Inaugurates Durga Puja Pandal: रांची के प्रसिद्ध आरआर स्पोर्टिंग क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को पंडाल का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि रांची में हर साल की तरह इस बार भी पूजा का उत्साह चरम पर है. उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा सब पर बनी रहे. झारखंड आगे बढ़ता रहे.

Hemant Soren Inaugurates Durga Puja Pandal: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को आरआर स्पोर्टिंग क्लब रातू रोड एवं पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत् अनावरण किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की.

Hemant Soren बोले- दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित किया. कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है. रिमझिम बारिश के बीच सभी माता रानी के भक्तजन काफी उमंग और उत्साह के साथ दशहरे का यह पावन त्योहार मना रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी ओर से समस्त झारखंड वासियों एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को दुर्गोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. सभी के जीवन में मां दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहे. झारखंड प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे.’

रांची के 10 पंडालों का आज हुआ उद्घाटन

राजधानी में दुर्गोत्सव का उत्साह देखते ही बन रहा है. लगातार बारिश के बाद भी शुक्रवार को पूजा पंडालों में मां के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही. शुक्रवार को शहर के 10 पंडालों के पट खुल गये, इनमें बकरी बाजार, ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति, ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति, चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति, रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति, राजस्थान मित्र मंडल, हरमू पंच मंदिर और आरआर स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा समिति के पंडाल शामिल हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जिला स्कूल में पंडाल का कल ही हो गया था उद्घाटन

जिला स्कूल परिसर में श्रीराम लला दुर्गा पूजा समिति का पंडाल गुरुवार को ही खुल गया था. बारिश की वजह से श्रद्धालुओं को फिसलन भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है. पूजा समिति के सदस्य परेशानियों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

लोहरदगा में नहीं थम रहा गजराज का तांडव, अधेड़ को कुचल कर मार डाला, दहशत में ग्रामीण

100 कारतूस रखने वाले कांके के जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को किस आधार पर मिली जमानत?

रांची में मनी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की जयंती, दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की वजह से रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, बोड़ाम में वज्रपात से 2 मरे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >