होली से पहले हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस को दिये ये निर्देश

Hemant Soren High Level Meeting: झारखंड में होली, सरहुल, ईद और रामनवमी के पर्व से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाई लेवल मीटिंग की है. इसमें पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये हैं.

Hemant Soren High Level Meeting: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार (12 मार्च 2025) को झारखंड मंत्रालय में कानून-व्यवस्था पर हाई लेवल मीटिंग की. खासकर पर्व-त्योहारों को देखते हुए राज्य में विधि-व्यवस्था की समीक्षा की. पुलिस और प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये. हेमंत सोरेन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि होली, सरहुल, ईद, रामनवमी के दौरान राज्य में विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें. उत्सव अपराधमुक्त वातावरण में आपसी प्रेम और सौहार्द्र के साथ मनाया जाना चाहिए.

हेमंत सोरेन ने दिया पुलिस को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के किसी भी क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो, सांप्रदायिक तनाव अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस अलर्ट मोड पर रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में सांप्रदायिक तनाव अथवा विवाद की आशंका रहती है, उन क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतें.

सीनियर पुलिस ऑफिसर्स के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिह्नित संवेदनशील क्षेत्रों में शांति समिति के साथ निरंतर बैठक करें और समन्वय स्थापित करें. भीड़-भाड़ वाली जगहों, धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती करें. साथ ही शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखें. अगर कोई गड़बड़ी करे, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी करें

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पर्व-त्योहारों के दौरान पुलिस-प्रशासन को सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखनी चाहिए. अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें. पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने मुख्यमंत्री को अपराध नियंत्रण के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

होली, ईद, रामनवमी, सरहुल से पहले पुलिस को दिये ये निर्देश

  • आगामी पर्व-त्योहारों (होली, ईद, रामनवमी और सरहुल) के मद्देनजर अपेक्षित निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें.
  • विधि-व्यवस्था को बनाये रखने के लिए दंडाधिकारी/सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति करें.
  • धार्मिक स्थलों के आस-पास की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगायें और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की व्यवस्था करें.
  • जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें.
  • जुलूस मार्गों में पड़ने वाले संवेदनशील स्थलों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी/बलों की प्रतिनियुक्ति तथा विडियोग्राफी/ड्रोन द्वारा एरियल सर्विलांस की व्यवस्था सुनिश्चित करें.
  • जुलूस के साथ दंडाधिकारी/बलों की प्रतिनियुक्ति एवं QRTS की व्यवस्था करें.
  • जुलूस मार्गों में लगातार प्रकाश/पब्लिक संबोधन सिस्टम की व्यवस्था की जाए.
  • संयुक्त नियंत्रण कक्ष और आपातकालीन योजना सुनिश्चित करें.
  • जिलास्तरीय थाना द्वारा स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठकें करें.
  • जिलों में दंगा रोधी सुरक्षा उपकरणों, दंगा रोधी वाहन, वाटर कैनन की उपलब्धता सुनिश्चित करें. एंटी रायट कंट्रोल ड्रिल की व्यवस्था करें.
  • अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी रोकने के लिए छापेमारी करें.
  • डीजे/अन्य साउंड सिस्टम पर उत्तेजक भड़काऊ गानों के प्रसारण पर रोक के लिए अपेक्षित कार्रवाई करें.
  • सुरक्षा बलों के लिए भोजन/आवासन/पानी आदि की व्यवस्था करें.
  • पर्व-त्योहार के दौरान आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की उपलब्धता सुनिश्चित करें.

बैठक में ये लोग भी रहे मौजूद

बैठक में सीएम हेमंत सोरेन के अलावा मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अभियान एवी होमकर, पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय मनोज कौशिक और अन्य वरीय पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

12 मार्च को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

गिरिडीह में रंगदारी वसूली की तैयारी कर रहा था अमन साहू, अब हार्डकोर अपराधियों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >