रक्षा बंधन पर झारखंड की महिलाओं को हेमंत सोरेन देंगे बड़ी सौगात, 18 अगस्त से खाते में खटाखट गिरेंगे रुपए

Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन रक्षा बंधन से पहले पाकुड़ में डीबीटी के जरिए से 1000 रुपए ट्रांसफर कर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे.

Table of Contents

Hemant Soren Gift|JMMSY|झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने रक्षा बंधन से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद कहा है कि रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर राज्य की बहनों के खाते में खटाखट रुपए आने लगेंगे.

18 अगस्त तक विशेष शिविर में आवेदन कर सकेंगी महिलाएं

जी हां. झारखंड में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई हेमंत सोरेन सरकार की झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के लिए महिलाएं 18 अगस्त 2024 तक आवेदन कर सकेंगी. इसी दिन से चयनित लाभुकों के खाते में 1,000 रुपए आने भी शुरू हो जाएंगे.

सतत चलने वाली योजना है झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना

झारखंड के मुख्यमंत्री ने राज्य के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए महिलाओं से आवेदन लेने के लिए विशेष शिविर को 18 अगस्त तक जारी रखें. हेमंत सोरेन ने कहा कि यह सतत चलने वाली योजना है. इसके तहत सभी योग्य लाभुक कभी भी प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

रक्षा बंधन से पहले महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपए

हेमंत सोरेन रक्षा बंधन से एक दिन पहले 18 अगस्त को संताल परगना के पाकुड़ जिले में बहन-बेटियों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से एक हजार रुपए (1000 रुपए) की सम्मान राशि हस्तांतरित कर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे.

Also Read: JMMSY News: सीएम हेमंत सोरेन का अफसरों को निर्देश, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की तकनीकी समस्याओं को जल्द करें दूर

सीनियर अफसरों के साथ हेमंत सोरेन ने की बैठक

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ योजना की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में राज्य के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को उनके बैंक खाते में सम्मान राशि हस्तांतरित किए जाने की जानकारी एसएमएस के माध्यम से दें.

साइबर अपराध से बचाव की भी महिलाओं को दें जानकारी – सीएम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से यह भी कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की महिला लाभुकों को साइबर अपराध से बचाव को लेकर एसएमएस के माध्यम से जागरूकता संदेश भी भेजें. साथ ही कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए लाभुकों के खाते में हर महीने की एक निश्चित तारीख तक राशि हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें.

55 प्रतिशत से ज्यादा आवेदनों को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अधिकारियों ने बताया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अब तक 36,69,378 महिलाओं के आवेदन मिले हैं. इनमें 20,37,754 आवेदनों को स्वीकृति मिल चुकी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदन लेने की प्रक्रिया में अभी भी जो त्रुटियां आ रही हैं, उसे अविलंब दूर करें, ताकि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन देने से कोई भी पात्र महिला वंचित न रहे.

मुख्यमंत्री की बैठक में ये लोग थे मौजूद

मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी सचिव विप्रा भाल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के उपायुक्त शामिल हुए.

क्या है झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 1,000 रुपए डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किए जाएंगे.

JMMSY के तहत महिलाओं को कितने पैसे मिलेंगे?

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना JMMSY यानी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत हर लाभुक महिला के खाते में सरकार की ओर से हर महीने 1,000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे. यानी साल में परिवार की हर महिला को 12,000 रुपए झारखंड सरकार देगी.

JMMSY के अब तक कितने आवेदन मिले हैं?

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अब तक 36,69,378 महिलाओं के आवेदन मिले हैं.

मंईयां सम्मान योजना के कितने आवेदन मंजूर हुए हैं?

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए सरकार को अब तक 36,69,378 आवेदन मिले हैं. इनमें से 20,37,754 आवेदनों को स्वीकृति मिल चुकी है.

मंईयां सम्मान योजना के लिए कब तक कर सकेंगे आवेदन?

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के लिए महिलाएं 18 अगस्त 2024 तक आवेदन कर सकेंगी.

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का पैसा कब से खाते में आने लगेगा?

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) का पैसा 18 अगस्त 2024 से लाभुकों के खाते में आने लगेंगे.

कहां से होगी जेएमएमएसवाई की शुरुआत?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर 18 अगस्त को पाकुड़ जिले में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1000 रुपए की सम्मान राशि हस्तांतरित करेंगे.

Also Read

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर कैंप में आवेदन के लिए बचा है केवल 2 दिन, इन लोगों को मिलेगा लाभ

JMMSY SOP: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की SOP जारी, महिलाओं को देने होंगे ये दस्तावेज, वोटर आईडी अनिवार्य नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >