Hemant Soren Gift: मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों को जनवरी में मिलेंगी 2 किस्तें

Hemant Soren Gift: झारखंड की महिलाओं को नए साल के पहले महीने में हेमंत सोरेन दोहरी खुशखबरी देने जा रहे हैं. जनवरी 2025 में मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में 2500 रुपए की 2 किस्तें आएंगी. यानी इस महीने उनके बैंक अकाउंट में 5000 रुपए आने वाले हैं.

Hemant Soren Gift: मंईयां सम्मान योजना का लाभ जिन महिलाओं को मिल रहा है, उनको जनवरी 2025 में 2500 रुपए नहीं, 5000 रुपए मिलेंगे. जी हां, 5000 रुपए. जनवरी के महीने में महिलाओं के अकाउंट में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दोहरी सौगात मिलेगी. 2500-2500 रुपए की 2 किस्तें उनके अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी. इस तरह मंईयां सम्मान योजना की हर लाभुक के बैंक में नये साल के पहले महीने में 5,000 रुपए पहुंचेंगे. पहली किस्त 6 जनवरी को और दूसरी किस्त 15 जनवरी को लाभुकों के खाते में ट्रांसफर किये जाने की संभावना है. अब तक महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपए आते थे. इस राशि को बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया गया है.

अगस्त 2024 में हुई थी मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत

झारखंड सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत अगस्त 2024 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की थी. महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार ने उनके खाते में प्रति माह 1,000 रुपए ट्रांसफर करने का फैसला किया था. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने घोषणा पत्र में ऐलान किया कि वह दोबारा सत्ता में लौटी, तो मंईयां सम्मान की राशि बढ़ाकर 2500 रुपए कर देगी.

प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में लौटी हेमंत सोरेन सरकार

झामुमो, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा माले (लिबरेशन) के गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की और पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में आई. दिसंबर में महिलाओं के खाते में 2500 रुपए ट्रांसफर होने थे, लेकिन किन्हीं कारणों से इसमें विलंब हुआ. मुख्यमंत्री ने 28 दिसंबर 2024 को 2500 रुपए की पहली और मंईयां सम्मान योजना की पांचवीं किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने वाले थे. नामकुम में कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ मनमोहन सिंह के निधन की वजह से टल गया था कार्यक्रम

इसी बीच, देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया. उनके निधन पर देश भर में 7 दिन के शोक की घोषणा हुई. झारखंड सरकार ने भी प्रदेश में शोक का ऐलान किया. इसलिए इस कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा. अब चर्चा है कि हेमंत सोरेन 6 जनवरी को 2500 रुपए की पहली किस्त (मंईयां सम्मान योजना की पांचवीं किस्त) लाभुकों के खाते में ट्रांसफर करेंगे. नामकुम में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के 24 जिलों से करीब 3 लाख महिलाओं के आने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

3 जनवरी 2025 को रांची, हजारीबाग, बोकारो समेत झारखंड के 24 जिलों में पेट्रोल की कीमत

पलामू में कोहरे का कहर, बस-ट्रक की सीधी टक्कर, में 3 यात्रियों की मौत की खबर, दर्जनों घायल

झारखंड में कब हुई थी मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत?

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने अगस्त 2024 में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की थी. महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई थी.

मंईयां सम्मान योजना में कितने रुपए मिलते हैं?

मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार हर लाभुक के खाते में अब तक 1000 रुपए भेजती रही है. चुनाव से पहले इस राशि को बढ़ाकर 2500 रुपए करने का ऐलान किया गया. जनवरी 2025 से हर लाभुक के खाते

मंईयां सम्मान की राशि 2500 रुपए करने की घोषणा कब हुई?

झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले मंईयां सम्मान योजना की राशि को 1000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए करने का ऐलान किया था. इसके पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में ‘गोगो दीदी’ योजना के तहत हर लाभुक महिला को 2100 रुपए देने की घोषणा की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >