कैबिनेट विस्तार से पहले क्या बोले हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के संभावित मंत्री, देखें

Hemant Soren Cabinet News: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले संभावित मंत्रियों मथुरा प्रसाद महतो और हफीजुल हसन ने क्या-क्या कहा, जानें.

Hemant Soren Cabinet News: हेमंत सोरेन सरकार के कैबिनेट विस्तार से पहले उनके संभावित मंत्रियों के बयान आने लगे हैं. हालांकि, कोई यह नहीं कह रहा कि वह मंत्री बन रहे हैं, लेकिन जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरने और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की बात कर रहे हैं.

मथुरा महतो बोले- मौका मिला, तो पूरी ताकत लगा देंगे

गुरुवार (5 दिसंबर) को टुंडी के विधायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सीनियर लीडर मथुरा प्रसाद महतो ने कहा है कि वह मंत्री बन रहे हैं, इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है. अगर उनको मौका मिलता है, तो वह सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में पूरी ताकत लगा देंगे.

‘सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कृतसंकल्पित’

मथुरा प्रसाद महतो ने कहा, ‘हमलोग इस बात के लिए कृतसंकल्पित हैं कि सरकार की एक-एक योजना को धरातल पर उतारें. जनता को उसका ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले.’ उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली झारखंड सरकार ने प्रदेश की जनता के हित में कई जनकल्याणकारी काम किए हैं.

हेमंत सोरेन के काम की वजह से मिला प्रचंड बहुमत – मथुरा प्रसाद

मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि राज्य के विकास के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं. उनके काम का ही नतीजा है कि जनता ने इस सरकार को एक बार फिर प्रचंड बहुमत से जिताया है. मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि अगर उन्हें कोई जिम्मेदारी सरकार में मिलती है, तो वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे.

शिक्षा पर रहेगा मेरा फोकस – हफीजुल हसन

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और मधुपुर के विधायक हफीजुल हसन ने कहा, ‘मैंने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया है. मैंने अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन किया. अगर मुझे फिर से मौका मिलता है, तो झारखंड की उम्मीदों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा. मेरा फोकस शिक्षा पर रहेगा. शिक्षा से ही झारखंड का भविष्य संवरेगा.’

Also Read

Jharkhand Government News : हेमंत सोरेन की सरकार के मंत्री आज लेंगे शपथ, कांग्रेस के राधाकृष्ण, इरफान, दीपिका, शिल्पी नेहा होंगे मंत्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >