Ranchi News: तेज हवा और बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, कई कारों के शीशे और घर के एस्बेस्टस टूटे

राजधानी में बिन मौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण शुक्रवार को करीब तीन घंटे तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा

रांची. राजधानी में बिन मौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण शुक्रवार को करीब तीन घंटे तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा. दोपहर दो बजे तेज हवा और आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई. बादल गरजने के साथ-साथ शुरू हुई बारिश करीब दो घंटे चली. साथ में तेज हवा के साथ आंधी भी चली. आधी-तूफान के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ गिर गये. पेड़ गिरने के कारण और ओलावृष्टि से कार के शीशे भी टूट गये. बड़ा तालाब स्थित सुलभ शौचालय के पास एक बड़ा पेड़ भवन पर गिर गया. इससे सुलभ शौचालय की छत और दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी. पेड़ गिरने की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम की टीम पह़ुंची और पेड़ को काट कर हटाया. देर शाम तक कर्मी पेड़ काटने और मलबा को हटाने में जुटे हुए थे.

सड़क पर हो गया जलजमाव

वहीं, बारिश के कारण बरियातू रोड से रिम्स जाने वाले रास्ते में कुछ देर तक बारिश का पानी जमा रहा. जयपाल सिंह स्टेडियम के सामने और सेवा सदन के पास भी जल जमाव की स्थिति बनी रही. मेन रोड में भी कई जगहों पर जलजमाव हुआ. डेली मार्केट के पास भी पानी जमा रहा. इसके अलावा भी कई जगहों पर थोड़ी देर के लिए जलजमाव की स्थिति बनी. इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी.

ओलावृष्टि से कार के शीशे टूटे

तेज बारिश के साथ मोरहाबादी, बरियातू, खेलगांव, हिनू, हरमू और कोकर सहित पूरे रांची में काफी ओलावृष्टि भी हुई. ओला गिरने से कई कार के शीशे भी टूट गये, जिससे कई वाहनों को काफी नुकसान भी हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat gopal jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >