झारखंड में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

Heat Wave Jharkhand School Time Change: झारखंड में गर्मी के भीषण प्रकोप को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का आदेश जारी कर दिया है. स्कूल के समय 26 अप्रैल से बदल जायेंगे. सरकार का यह आदेश सभी श्रेणी के स्कूलों पर लागू होंगे. स्कूल की नई टाइमिंग क्या होगी, यहां देखें.

Heat Wave Jharkhand School Time Change| झारखंड में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बृहस्पतिवार 24 अप्रैल को इसका आदेश जारी कर दिया है. इसमें कहा गया है कि झारखंड में चलने वाली सभी श्रेणी के स्कूल सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर हायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी प्राइवेट स्कूलों में अगले आदेश तक के लिए केजी से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी. नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 12 बजे तक चलेंगी.

स्कूलों की टाइमिंग बदलने संबंधी आदेश.

26 अप्रैल से बदलेंगे स्कूलों के समय

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आदेश में यह भी कहा गया है कि निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित स्कूल के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीआई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत होंगे. शिक्षा विभाग का यह आदेश 26 अप्रैल से लागू होगा.

चिलचिलाती गर्मी से परेशान हैं झारखंड के लोग

झारखंड में अभी मौसम शुष्क है. चिलचिलाती गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि 25 अप्रैल को दक्षिणी झारखंड (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा) के साथ-साथ उत्तरी-पूर्वी भागों (देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिले) में कहीं-कहीं पर गर्म और उमस का एहसास होगा. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड का उच्चतम तापमान 43 डिग्री सेंटीग्रेड

रांची का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 39 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. यहां का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान डालटेनगंज में 43 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री गुमला में रहा.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Ka Mausam: मौसम विभाग से आयी राहत भरी खबर, झारखंड में 6 डिग्री तक गिरेगा तापमान

पहलगाम हमले के लिए झारखंड के मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहराया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >