Heat Wave: झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप, 8 जिलों में 16 मई तक चलेंगी गर्म हवाएं, 74,500 ट्यूबवेल खराब

Heat Wave: संताल परगना और कोल्हान में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है. पाकुड़, गोड्डा और सरायकेला का उच्चतम तापमान 41.6 डिग्री पहुंच गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि राज्य के देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, धनबाद और गिरिडीह में 16 मई तक गर्म हवाएं चल सकती हैं.

Heat Wave in Jharkhand: झारखंड के संताल परगना में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है. पाकुड़ और गोड्डा जिले का उच्चतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. कोल्हान के सरायकेला-खरसावां जिले का भी अधिकतम पारा 41.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची समेत राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में गरज के साथ बारिश और बूंदाबांदी हुई. रांची के मांडर में 12.8 मिलीमीटर वर्षा हुई. बोकारो थर्मल में 10.4 मिलीमीटर वर्षा हुई.

देवघर समेत 8 जिलों में चलेंगी गर्म हवाएं

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड के उत्तर-पूर्वी भाग खासकर संताल परगना के जिलों में रविवार को गर्म और उमस भरा मौसम रहा. दक्षिणी और मध्य हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि राज्य के देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, धनबाद और गिरिडीह में 16 मई तक गर्म हवाएं चल सकती हैं.

पाकुड़, गोड्डा और सरायकेला का तापमान 41.6 डिग्री

रविवार को पाकुड़, गोड्डा और सरायकेला झारखंड का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, जमशेदपुर और डालटनगंज में तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

259 करोड़ रुपए से होगी खराब ट्यूबवेल की मरम्मत

भीषण गर्मी की वजह से झारखंड में करीब 74,500 ट्यूबवेल खराब हो गये हैं. वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा है कि खराब ट्यूबवेल की मरम्मत के लिए 259 करोड़ रुपए तय किये गये हैं. उन्होंने कहा, ‘पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने बताया कि एक अप्रैल तक लगभग 74,500 ट्यूबवेल खराब थे.’

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 11 मई को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, अपने शहर का यहां देखें रेट

झारखंड में डीजीपी के मुद्दे पर राजनीति गरमायी, बाबूलाल मरांडी और विनोद पांडेय में वार-पलटवार

सैलानियों का स्वर्ग बनता झारखंड, हर साल आ रहे 3.5 करोड़ पर्यटक, ये जगहें हैं खास

Bokaro News: फुसरो शहर में स्थायी बस स्टैंड नहीं, नीलामी से लाखों कमाता है नगर परिषद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >