Ranchi News : बचपन से झारखंड का फोक म्यूजिक पसंद : शिल्पा राव

झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने पर झारखंड स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. यहां आकर हमेशा खुशी होती है.

रांची. झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने पर झारखंड स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. यहां आकर हमेशा खुशी होती है. यहां का लोक संगीत मैं बचपन से सुनती आ रही हूं. मुंबई में रहूं या कहीं बाहर, जब भी यहां के लोगों से मिलती हूं, तो यहां की समृद्ध गीत-संगीत की परंपरा पर चर्चा होती है. यदि कभी मौका मिला, तो मैं जरूर झारखंड के फोक म्यूजिक पर काम करना चाहूंगी. यह बातें जमशेदपुर में पली-बढ़ी देश की प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर शिल्पा राव ने कहीं. वे झारखंड स्थापना दिवस समारोह में परफॉर्म करने के लिए रांची पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने प्रभात खबर से खास बातचीत की.

कलाकारों को खुद आगे आना होगा

शिल्पा राव ने कहा कि झारखंड के गीत-संगीत को बढ़ावा देने के लिए यहां के कलाकारों को स्वयं आगे आना होगा. एक स्पष्ट विजन के साथ कड़ी मेहनत करनी होगी. राज्य के कई लोग अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हुए देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं, जो उनकी मेहनत का परिणाम है. लोग लोकगीत और लोकसंगीत पसंद करते हैं, इसलिए यहां के कलाकारों को स्वयं पहल कर अपनी जगह बनानी होगी.

सिर्फ फेम के लिए नहीं, म्यूजिक से प्यार है तो ही आगे आयें

उन्होंने कहा कि यदि कोई म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करना या पहचान बनाना चाहता है, तो उसे संगीत सीखना होगा. केवल मोटिवेशन से काम नहीं चलेगा. कड़ी मेहनत जरूरी है. संगीत से प्यार होना चाहिए. सिर्फ प्रसिद्धि के लिए संगीत को न चुनें. अगर संगीत से प्रेम है, तभी इस क्षेत्र में आगे बढ़ें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kranti

क्रांति दीप महतो पिछले 09 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने एजुकेशन, स्पोर्ट्स, हेल्थ, नगर निगम, सिटी लाइफ और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों पर काम किया है. पिछले दो साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग के साथ सिटी रिपोर्टिंग में अपना योगदान दे रहे हैं. संप्रति टेक्निकल और मैनेजमेंट कॉलेज, विश्वविद्यालय, प्रतियोगी परीक्षाओं, एडमिशन, काउंसिलिंग और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर कर रहे हैं. इसके अलावा नये इनोवेशन, रिसर्च और युवाओं से जुड़े नये ट्रेंड पर खबर लिखते हैं. वहीं सिटी और नगर निगम बीट में शहरी समस्याओं, नागरिक सुविधाओं, प्रशासनिक व्यवस्था और स्थानीय मुद्दों पर खबर करते हैं. इससे पहले दैनिक भास्कर, रांची में लगभग 07 वर्षों तक विभिन्न बीट पर पत्रकारिता की. इस दौरान स्पेशल स्टोरी, स्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, कॉलेज कैंपस, एजुकेशन, सिटी इवेंट्स और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग की. पत्रकारिता की शुरुआत NDTV, दिल्ली में इंटर्नशिप से की थी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >