पूर्व मुख्यमंत्री के भाई राजेश कोड़ा की याचिका पर सुनवाई

अपर न्याययुक्त पीके शर्मा की अदालत में आयकर रिटर्न नहीं भरने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के भाई राजेश कोड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई

रांची. अपर न्याययुक्त पीके शर्मा की अदालत में आयकर रिटर्न नहीं भरने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के भाई राजेश कोड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई. इस दौरान इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की गयी. मामले में अदालत ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को जवाब दाखिल करने के लिए एक और मौका दिया है. राजेश कोड़ा की ओर से अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने पैरवी की. गौरतलब है कि राजेश कोड़ा पर आयकर रिटर्न नहीं भरने का आरोप लगा है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की शिकायत के अनुसार राजेश कोड़ा ने वर्ष 2004 से 2010 तक आयकर रिटर्न नहीं भरा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >