सिल्ली. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिल्ली में सोमवार को स्वास्थ्य सहियाओं की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संगीता कुमारी बड़ाइक ने की. बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में सहियाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने सहियाओं से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आग्रह किया.
संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने का निर्देश
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जरूरी निर्देश दिये. उन्होंने क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) कराने और संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने को कहा.
बैठक में मारुति नंदन चक्रवर्ती, सुरेंद्र महतो, बबीता कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्य सहिया मौजूद थीं.
