कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया

नामकुम थाना क्षेत्र के गुरुटोली में रविवार की देर रात एक शराब के नशे में रंथू महतो नामक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी प्रभा देवी (28) की हत्या कर दी.

नामकुम. नामकुम थाना क्षेत्र के गुरुटोली में रविवार की देर रात एक शराब के नशे में रंथू महतो नामक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी प्रभा देवी (28) की हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रंथू महतो को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में मृतका के भाई मंगरा कुम्हार ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार प्रभा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थी. उसकी 12 साल और आठ साल की दो बेटी भी है. बताया जाता है कि रविवार की रात प्रभा खाना खाने के बाद सोने चलीं गयी. इसी बीच देर रात करीब दो बजे पत्नी पर सोयी अवस्था में पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. चीख-पुकार के बाद आसपास के लोग उसे आनन-फानन में रिम्स ले गये, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची. पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाया. टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किये. पुलिस ने इस मामले में रंथू महतो को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी हमेशा मोबाइल पर किसी से बात करती थी. उसने आरोप लगाया कि दूसरे से संबंध होने के शक में ही उसने पत्नी की हत्या कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >